ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / मंत्री अशोक चौधरी ने e-PAR (Sparrow) एप का किया शुभारंभ, ऐप्रेजल में आएगी...

मंत्री अशोक चौधरी ने e-PAR (Sparrow) एप का किया शुभारंभ, ऐप्रेजल में आएगी पारदर्शिता

22-Jun-2022 05:36 PM

PATNA: बिहार में अधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन अब ऑनलाइन माध्यम से होगा। इसके लिए भवन निर्माण विभाग ने एन.आइ.सी की मदद से एक मोबाइल एप को विकसित किया है, जिसके जरिए विभाग के अधिकारियों के परफॉर्मेंस का वार्षिक मूल्यांकन किया जा सकेगा। इसको लेकर बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने मंगलवार को ऑनलाइन वार्षिक कार्य मूल्याकन पद्धति e-PAR (Sparrow) का शुभारंभ किया।


ऑनलाइन वार्षीक कार्य मूल्यांकन पद्धति e-PAR(Sparrow)  के माध्यम से भवन निर्माण विभाग के इंजीनियरों का अप्रेजल इस माध्यम से हो सकेगा। इस एप के जरिए अब विभाग के इंजीनियरों के कार्यों का मूल्यांकन ससमय और पारदर्शी तरीके से हो सकेगा। इस मौके पर विभाग के इंजीनियरों के बीच सीम कार्ड का भी वितरण किया गया।


इस मौके पर भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि भवन निर्माण विभाग इस कोशिश में लगा है कि कैसे विभागीय कार्यों को पेपरलेस किया जाए और उसमें पारदर्शिया लाई जाए। पदाधिकारियों के कार्यों के मूल्यांकन के लिए आज ऑनलाइन वार्षीक कार्य मूल्यांकन पद्धति e-PAR(Sparrow)  का शुभारंभ किया गया है।


मंत्री ने बताया कि 1 जुलाई से भवन निर्माण विभाग WAMIS प्रणाली को लागू करने जा रहा है। इसके माध्यम से मोबाइल ओटीपी के जरिए विभाग के विभिन्न कार्यों को पूरा किया जा सकेगा। इस एप के जरिए वैसे अधिकारियों को भी ट्रैक किया जा सकेगा जो काम में लापरवाही बरतते हैं। साथ ही अच्छा काम करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस एप के माध्यम से अच्छा और खराब प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों का पता चल सकेगा।