ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / पटना: मनरेगाकर्मियों ने पुलिस पर किया पथराव, पुलिस ने वाटर कैनन का किया...

पटना: मनरेगाकर्मियों ने पुलिस पर किया पथराव, पुलिस ने वाटर कैनन का किया प्रयोग

31-Jul-2019 04:31 PM

By 13

PATNA: अपनी मांगों को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे मनरेगाकर्मियों ने पुलिस पर पथराव किया है. पथराव में एक पुलिसकर्मी को चोट लगी है. वहीं बचाव में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है. आपको बता दें कि मनरेगा मजदूर संगठन के बैनर तले मनरेगाकर्मियों ने अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर जुलूस निकाला है. मनरेगाकर्मियों ने कारगिल चौक से जुलूस निकाला. जुलूस के जेपी गोलंबर पहुंचने पर पुलिस ने उसे रोक दिया. जहां कर्मियों ने जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया. मनरेगाकर्मी 100 दिन के बजाय 250 दिन काम देने की मांग कर रहे हैं. मनरेगाकर्मियों के प्रदर्शन के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट