ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / मनरेगा का पैसा नहीं दे रहा केंद्र, नीतीश के मंत्री बोले- पलायन हुआ...

मनरेगा का पैसा नहीं दे रहा केंद्र, नीतीश के मंत्री बोले- पलायन हुआ तो मोदी सरकार होगी जिम्मेवार

23-Nov-2022 02:56 PM

PATNA: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर बिहार की अनदेखी करने का आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि जेडीयू के एनडीए से अलग होने का खामियाजा बिहार की जनता को भुगतना पड़ रहा है। केंद्र की सरकार लोगों की परेशानी कम करने की बजाय और बढ़ा रही है। श्रवण कुमार ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि केंद्र की तरफ से मनरेगा की पूरी राशि बिहार को नहीं मिल पा रही है। जिसके कारण बिहार का मजदूर वर्ग परेशानी में है। जिसका नतीजा होगा कि आने वाले दिनों में बिहार से मजदूरों का पलायन शुरू हो जाएगा और पलायन के लिए बिहार सरकार नहीं बल्कि केंद्र सरकार पूरी तरह से जिम्मेवार होगी।


मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि देश में सरकारें बदलती रहती हैं लेकिन चाहे जिस भी पार्टी की सरकार हो उसकी जिम्मेवारी होती है कि वह जनता की सभी समस्याओं को दूर करे। लेकिन केंद्र की सरकार जनता की परेशानी दूर करने के बजाए उसकी समस्या और भी बढ़ा रही है। केंद्र सरकार ने हर श्रमिक को 100 दिन काम देने की गारंटी ली थी लेकिन अब पैसे देने में विलंब कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि मनरेगा के बजट को बढ़ाते हुए बिहार सरकार का जो बकाया पैसा है उसे जल्द से जल्द निर्गत करे।


उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी इसको लेकर लगातार पत्र लिख रहे हैं लेकिन इसके बाद भी भारत सरकार मांग पर विचार नहीं कर रही है। अगर मनरेगा का पैसा समय पर नहीं मिला तो बिहार के श्रमिक दूसरे प्रदेशों की ओर पलायन करने लगेंगे। केंद्र से बकाया पैसा नहीं मिलने के कारण मनरेगा का काम बाधित हो रहा है। कल जब समय पर काम पूरा नहीं होगा तो खुद केंद्र सरकार पूछेगी कि काम क्यों नहीं पूरा हुआ। मजदूरों का जब पलायन होगा तो वही भारत सरकार पूछेगी कि भारत सरकार से अनुरोध क्यों नहीं किया।


उन्होंने कहा कि अगर दो जून की रोटी के लिए मजदूरों को अपने राज्य में तरसना पड़ेगा और परेशानी होती तो वे पलायन को मजबूर हो जाएंगे। श्रवण कुमार ने कहा है कि आने वाले समय में परेशानी और बढ़ने वाली है जिसका असर सिर्फ मजदूरों पर ही नहीं सरकार पर भी पड़ेगा।