ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / रात में पप्पू और दिन में तेजस्वी लगते हैं मांझी को अच्छे, आज...

रात में पप्पू और दिन में तेजस्वी लगते हैं मांझी को अच्छे, आज महागठबंधन की बैठक में होंगे शामिल

27-Aug-2019 02:54 PM

By 3

PATNA : रात के अंधेरे में पप्पू यादव से मुलाकात करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को दिन में तेजस्वी यादव का चेहरा पसंद आता है। जी हां, सोमवार की रात पप्पू यादव से मुलाकात करने वाले जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से तेजस्वी यादव की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। जीतन राम मांझी ने कहा है कि तेजस्वी यादव बिहार का मुख्यमंत्री बनने की क्षमता है। खुद को महागठबंधन से अलग करने की बात कह चुके जीतन राम मांझी ने कहा है कि फिलहाल वह महागठबंधन के घटक हैं और इस नाते आज होने वाली महागठबंधन की बैठक में शामिल होंगे। मांझी ने कहा है कि उनकी पार्टी अक्टूबर में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान इस बात पर फैसला लेगी क्यों विधानसभा चुनाव में गठबंधन का स्वरूप क्या हो। पॉलिटिकल लाइन बदलने में जीतन राम मांझी शुरू से ही माहिर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के पहले पाला बदलकर एनडीए से महागठबंधन में आने वाले मांगी को खुद लोकसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था। चुनाव में हार के बाद तेजस्वी की गैरमौजूदगी पर मांझी ने उन्हें अपरिपक्व करार दिया था लेकिन अब एक बार फिर उनके सुर बदले हैं। वहीं पप्पू यादव के साथ मिलने को लेकर मांझी ने कहा कि पप्पू यादव के साथ उनकी तीसरी बार मीटिंग हो चुकी है. उनसे कई मुद्दे पर बात हुई है. पप्पू यादव की पार्टी, कांग्रेस, लेफ्ट की पार्टियों सहित सेम विचारधारा की पार्टियों के एक साथ लेकर थर्ड फ्रंट बनाने की पप्पू यादव के मुहिम का मांझी समर्थन कर रहे है. मांझी ने कहा कि अभी वह महागठबंधन में साथ है लेकिन कांग्रेस का जिस तरह से रुख दिख रहा है उस पर भी बहुत कुछ निर्भर करता है. हमारी पार्टी की बैठक नवम्बर में होनी है उसमे तय होगा कि हम महागठबंधन के साथ बने रहेंगे या कोई और निर्णय होगा. पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के मोर्चे का भी मांझी समर्थन कर रहे हैं. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट