गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
15-Feb-2024 07:37 AM
By First Bihar
ARWAL : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतनराम मांझी ने एक बार फिर अपनी पार्टी से एक और मंत्री बनाने की मांग उठाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा कि वे HAM को एक और मंत्री देंगे तो अच्छा और नहीं देंगे फिर भी अच्छा है। यह हमारी मांग है। कम से कम कुल दो मंत्री पद हमें मिलने ही चाहिए।
मांझी ने यह दावा किया कि बिहार में एनडीए पूरी तरह मजबूत है और आगामी लोकसभा चुनाव में सभी 40 सीटों पर जीत दर्ज करेगा। मांझी ने अरवल के परिसदन में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि - नीतीश कैबिनेट में हमारी पार्टी से एक और नेता को जगह मिली चाहिए यह अच्छा होगा और यदि उन्हें लगता है कि इसकी जरूरत नहीं हैं और मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं है।
मांझी ने कहा कि - नीतीश कुमार से हमारी हमेशा बात होती रहती थी। वे हमेशा कहते थे कि विगत 17 महीनों से जो हो रहा है वह 2005 के पहले की स्थिति बन रही है। आरजेडी के तत्कालीन शिक्षा मंत्री लगातार सनातन धर्म पर प्रहार करते रहते थे। किसी भी धर्म का अपमान नहीं करना चाहिए। मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार ने सही समय पर महागठबंधन छोड़ने का सही निर्णय लिया।
उधर, जीतनराम मांझी ने बताया कि आगामी 23 फरवरी को पटना के बापू सभागार में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के द्वारा राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बूथ से लेकर जिला स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। संगठनात्मक दृष्टि से यह सम्मेलन काफी महत्वपूर्ण है। इसमें पार्टी के सभी नेता मौजूद रहेंगे।