Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
27-Feb-2023 01:20 PM
By First Bihar
GAYA: बिहार की सियासत में इन दिनों विवादित बयान देने का सिलसिला शुरू हो गया है। सरकार के मंत्री हों या सत्ताधारी दल के विधायक और नेता एक के बाद एक विवादित बयान देकर राजनीति को गरमा रहे हैं। आरजेडी कोटे के मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरितमानस को लेकर विवाद बयान क्या दिया, उसके बाद विवादित बयान देने का जैसे सिलसिला ही शुरू हो गया। चंद्रशेखर के बाद, मंत्री आलोक मेहता, मंत्री सुरेंद्र यादव समेत अन्य नेताओं ने अपने बयानों से सरकार की फजीहत कराई। अब ताजा विवादित बयान सरकार में सहयोगी बनी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी का आया है।
दरअसल, महज चार विधायकों की बदौलत महागठबंधन की सरकार में सत्ता की मलाई चाट रही हम के नेता जीतनराम मांझी का विवादित बयानों से पुराना नाता रहा है। बिहार में शराबबंदी को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले जीतनराम मांझी ने पिछले दिनों अपने बेटे संतोष सुमन को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से ज्यादा पढ़ा लिखा और काबिल बताते हुए सीएम पद का उम्मीदवार बता दिया था। अब मांझी का जो ताजा बयान आया है वह नीतीश सरकार की फजीहत कराने के लिए काफी है।
गरीब संपर्क यात्रा के समापन समारोह में शामिल होने गया पहुंचे हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने एक बार फिर विवादित बयान दे दिया है। इस बार मांझी ने शराब को लेकर नहीं बल्कि जनसंख्या को लेकर बयान दिया है। मांझी ने गया में खुले मंच से अमीरों के कम बच्चे होने और गरीबों के अधिक बच्चे होने का कारण बता दिया। मांझी ने कहा कि गरीब लोग अपनी पत्नी के साथ रहते हैं इसलिए अधिक बच्चे पैदा हो जाते हैं और अमीर लोग पत्नी से दूर रहते हैं इसलिए उनके बच्चे कम होते हैं हालांकि मांझी ने ये बातें उन दिनों को याद करते हुए कहीं जब तत्कालीन मुख्यमंत्री केबी सहाय के समय विधानसभा में जनसंख्या को लेकर बहस हुई थी।
जीतनराम मांझी ने आरक्षण पर बोलते हुए कहा कि विधानसभा में कामख्या नारायण और केबी सहाय में जनसंख्या की बात पर विवाद हुआ था। बहस के दौरान कामख्या नारायण ने कहा था कि ये मुख्यमंत्री राज्य में क्या जनसंख्या नियंत्रण करेंगे, इनके तो खुद 7 बच्चे हैं। इसपर केबी सहाय ने कहा था कि वे तो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं, इसलिए संबंध बन जाता है और बच्चे पैदा हो जाते हैं। लेकिन बड़े लोग रहते हैं दिल्ली में और पत्नी रहती है शिमला में और पोस्टकार्ड पर आप लोगों को बाल-बच्चा पैदा हो जाता है। कहने का मतलब यह है कि अमीरों के मुकाबले गरीबों की जनसंख्या ज्यादा तेजी से बढ़ती है। अमीरों की जनसंख्या ढाई प्रतिशत के हिसाब से बढ़ती है तो गरीबों की पांच प्रतिशत की रफ्तार से जनसंख्या बढ़ती है।