ब्रेकिंग न्यूज़

Vijay Sinha : विधानसभा में अवैध बालू खनन के मुद्दे को लेकर विपक्षी विधायकों ने विजय सिन्हा को घेरा, पूछा - मंत्री जी बताएं; ट्रक से खनन बंद करवाने का क्या है असली हकीकत Teacher Transfer : TRE -3 पास टीचर के लिए इस महीने से शुरू होगी होम पोस्टिंग, विधानसभा में उठा सवाल तो मंत्री सुनील कुमार ने दिया जवाब Anant Singh : अनंत सिंह ने विधायक पद की शपथ ली, सीएम नीतीश का पैर छूकर लिया आशीर्वाद; बोले—मेरे साथ न्याय होगा ANANT SINGH : कैदी वैन में विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, आज मोकामा के बाहुबली नेता लेंगे विधायक पद की शपथ Bihar Budget Session Day 2: विधानसभा पहुंचे CM नीतीश कुमार बोले ‘सबको नमन है’, आज पेश होगा बिहार का आम बजट Bihar Police: नौबतपुर के कुख्यात मनोज - माणिक को STF ने बंगलौर में घेरा...पूरे परिवार के साथ रह रहा था, पुलिस से घिरने के बाद वीडियो किया जारी..... Budget Session 2026: बजट पेश होने से पहले लोक भवन पहुंचे CM नीतीश कुमार और कई मंत्री, राज्यपाल के साथ इन मुद्दों पर हुई बातचीत Ara highway project : आरा वालों को मिलने जा रही बड़ी सौगात, सरकार ने तैयार किया मेगा प्लान; जानिए क्या है ख़ास Bihar Board Inter Exam 2026 : पहले दिन आपकी भी छूट गई इंटर की परीक्षा, तो अब नहीं लेना होगा टेंशन; बिहार बोर्ड देने जा रहा बड़ा मौका e-Registry Bihar : बिहार में ऑनलाइन मिलेंगे 1908 से अब तक के रजिस्ट्री दस्तावेज, जून से मोबाइल व लैपटॉप पर मिलेगी यह सुविधाएं

मांझी ने 7 सीटों पर तय किये उम्मीदवार, संसदीय बोर्ड की बैठक खत्म

मांझी ने 7 सीटों पर तय किये उम्मीदवार, संसदीय बोर्ड की बैठक खत्म

04-Oct-2020 01:34 PM

PATNA : एनडीए में सीट बंटवारे का पेंच सुलझने के साथ उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगना शुरू हो गया है. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा 7 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार देने जा रही है. पार्टी की पार्लियामेंट्री बोर्ड की हुई बैठक में इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को अधिकृत कर दिया गया है.


विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जीतन राम मांझी जिन 7 सीटों पर उम्मीदवार उतारने जा रहे हैं. उनमें इमामगंज, मखदुमपुर, टेकारी, बाराचट्टी, कस्बा, सिकंदरा और  कुटुंबा विधानसभा की सीटें शामिल हैं. 


पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक के जीतन राम मांझी इमामगंज से चुनाव मैदान में उतरेंगे. यह बात बिल्कुल साफ़ है. जबकि मखदुमपुर से उनके दामाद देवेंद्र मांझी किस्मत आजमाएंगे. टिकारी विधानसभा सीट से डॉक्टर अनिल कुमार सिंह पार्टी के उम्मीदवार होंगे. अनिल कुमार पूर्व मंत्री रहे हैं जबकि पार्टी अन्य सीटों पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के ही नेताओं और कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार बनाएगी. अधिकारिक तौर पर अब तक उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की गई है.


पटना में हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में इस बात पर सहमति बनी है कि मांझी उम्मीदवारों का चयन और उनके नाम की घोषणा करेंगे. संसदीय बोर्ड ने इसके लिए जीतन राम मांझी को अधिकृत कर दिया है. फर्स्ट बिहार को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक के चुनाव के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को एक विधान परिषद सीट देने पर भी सहमति बनी है.




इन 7 सीटों पर हम पार्टी उतारेगी उम्मीदवार -


1. इमामगंज

2. मखदुमपुर

3. टेकारी

4. बाराचट्टी

5. कस्बा

6. सिकंदरा

7. कुटुंबा