ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

मांझी मरेंगे तो ना श्राद्ध करायेंगे और ना ही पिंडदान: गृह जिले गया के पंडों ने नाराज होकर कर दिया बड़ा ऐलान

20-Dec-2021 07:46 PM

GAYA: ब्राह्मणों को लेकर पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के बयान पर उनके गृह जिले गया के पंडितों का आक्रोश भड़क गया है. गया के नाराज पंडों ने जीतन राम मांझी को लेकर बड़ा एलान कर दिया है. पंडों ने कहा है कि मांझी ने न सिर्फ ब्राह्मणों बल्कि पूरे सनातन धर्म को अपमानित किया है, अब कोई ब्राह्मण न उनके घर श्राद्ध में जायेगा और ना ही पिंडदान करायेगा।


मांझी के खिलाफ प्रदर्शन

इससे पहले आज गया के ब्राह्मणों ने आक्रोश मार्च निकाला. ब्राह्मण एकता जिंदाबाद के बैनर तले लोगों ने विष्णुपद मंदिर से आक्रोश मार्च निकाला और मांझी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. लोगों ने जीतन राम मांझी का पुतला भी फूंका. आक्रोश मार्च का नेतृत्व कर रहे पंडा समाज के नेता प्रेमनाथ टैया ने कहा कि जीतनराम मांझी ने शर्मनाक बयान दिया है, जो बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। 


श्राद्ध-पिंडदान नहीं करायेंगे

पंडा नेता प्रेमनाथ टैया ने कहा कि जीतनराम मांझी गया जिले के रहने वाले हैं और गया के लोग ही उनका पूरजोर विरोध कर रहे हैं. गया जिले के सारे ब्राह्मणों ने ये तय किया है जीतनराम मांझी के मरने के बाद उनके श्राद्ध से लेकर उनके घर में किसी धार्मिक आयोजन में कोई भी पंडा या ब्राह्मण समाज का व्यक्ति शामिल नहीं होगा. इतना ही नहीं, उनकी मौत के बाद पिंडदान में भी गया के पंडा शामिल नहीं होंगे। 


पंडा समाज ने कहा है कि जीतन राम मांझी गया के रहने वाले हैं औऱ उन्हें गया के ब्राह्मणों ने काफी सम्मान दिया. लेकिन उन्होंने ओछी राजनीति के लिए लोगों की भावनाओं को रौद दिया है. ऐसे बयान देने वाले को किसी हालत में माफ नहीं किया जा सकता है.