BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
25-Dec-2021 01:52 PM
DESK : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम सुप्रीमों जीतन राम मांझी के बयान को लेकर बिहार कांग्रेस बंट गई है. बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने मांझी से बयान की कड़ी आलोचना की थी. मांझी के बयान को लेकर उन्होंने कहा था कि मांझी को सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि मैं पहले ब्राह्मण हूँ, बाद में कांग्रेसी. वहीं अब प्रदेश अध्यक्ष के बयानों से अलग कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. शकील अहमद खान ने कहा है कि कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष किसी एक जाति का प्रतिनिधित्व नहीं करता.
इस संबंध में डॉक्टर खान ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से जीतन राम मांझी के बयान पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. यह बहस बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि दलित समाज उत्पीड़न का शिकार रहा है. दलित समाज को अपनी लड़ाई खुद लड़नी पड़ती है. हजारों सालों से यह समाज प्रताड़ित होता रहा है. भीम राव अंबेडकर को भी इस प्रताड़ना से गुजरना पड़ा, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें संविधान सभा का अध्यक्ष बनाया था. कानून बनने के बावजूद दलित समाज प्रताड़ित है. मांझी ने उसी दर्द को सबके सामने रखा है. डॉक्टर खान ने कहा कि मैं बिहार के मुख्यमंत्री से अपील करूंगा कि किसी पूर्व मुख्यमंत्री की जीभ काटने की बात कही जा रही है. यह तालिबानी फरमान बिहार में नहीं चलेगा.
उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का भी बयान सामने आया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किसी एक जाति के नहीं होते हैं. दलितों और निरीह लोगों के पक्ष में कांग्रेस को रहना चाहिए और जुबान काटने की धमकी देने वाले को सलाखों के पीछे करना चाहिए.