ब्रेकिंग न्यूज़

Budget 2026: ‘देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा’, बजट 2026 पर बोलीं सीएम ममता बनर्जी Budget 2026: ‘देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा’, बजट 2026 पर बोलीं सीएम ममता बनर्जी Budget 2026: बजट 2026 में ऐसा कौन सा ऐलान हुआ कि शेयर बाजार में मच गया हाहाकार, एक झटके में 8 लाख करोड़ स्वाहा! Budget 2026: बजट 2026 में ऐसा कौन सा ऐलान हुआ कि शेयर बाजार में मच गया हाहाकार, एक झटके में 8 लाख करोड़ स्वाहा! Bihar News : “तोर मजनुआ रंगदार के थाना दिवाना बा...", आर्केस्ट्रा गर्ल्स के साथ पिस्टल लेकर डांस करते हुए वीडियो वायरल, फायरिंग के बाद दशहत बिहार में सेहत से खिलवाड़: ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली सामान बेचने वाले बड़े सिंडिकेट का खुलासा, लोगों में हड़कंप केंद्रीय बजट 2026-27 : विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देते हुए जन आकांक्षाओं की पूर्ति का ब्लूप्रिंट है यह बजट- नीतीश मिश्रा Road Accident : बिहार में सड़क हादसों पर लगेगा ब्रेक, ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए सरकार ने तैयार किया एक्शन प्लान बिहार के वकील ने जिंदा दारोगा का गयाजी में क्यों किया पिंडदान? जानिए.. झूठ-फरेब और ‘भिष्म प्रतिज्ञा’ की दिलचस्प कहानी बिहार में साइबर क्राइम के दो बड़े मामले: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 27 लाख की ठगी, तो बिजली विभाग का अधिकारी बनकर 4 लाख वसूले

मांझी को अंबेडकर मूर्ति के पास बैठने की नहीं मिली अनुमति, गेट के बाहर ही कर रहे प्रदर्शन

मांझी को अंबेडकर मूर्ति के पास बैठने की नहीं मिली अनुमति, गेट के बाहर ही कर रहे प्रदर्शन

14-Nov-2023 11:52 AM

By First Bihar

PATNA : हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी आज से मौन धरना प्रदर्शन पर हैं। मांझी सुबह 11:30 बजे हाईकोर्ट स्थित अंबेडकर की मूर्ति के सामने मौन सत्याग्रह करने जा रहे थे। तभी गेट बंद होने के कारण उन्हें मूर्ति के पास जाने का अनुमति नहीं मिला। लिहाजा मांझी हाई कोर्ट गेट के बाहर मौन सत्याग्रह पर बैठ गए हैं। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी मौजूद हैं। 


दरअसल,  हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी जैसे ही पटना हाई कोर्ट के पास पहुंचे तो उन्हें नियमों का हवाला देकर मूर्ति के पास जाने से मना कर दिया गया।  मांझी को कहा गया कि- ये वैसी जगह है जहां किसी भी तरह का धरना या प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है। जबकि, हाल ही मैं जदयू के तरफ से बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति के पास एक कार्यक्रम करवाया गया है। लेकिन, अब मांझी जब वहां पहुंचे तो उन्हें मूर्ति के पास जाने से मना कर दिया गया।


 मालूम हो कि, बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी पर भड़क गए थे। जीतन राम मांझी ने जातीय गणना को लेकर नीतीश सरकार पर हमला किया और उसे गलत बताया। उनके आरोपों पर नीतीश कुमार पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से तुम-तड़ाक पर उतर गए। उन्होंने कहा कि ये मेरी मूर्खता से ये सीएम बना था। नीतीश के इस बयान के बाद सदन में मांझी धरने पर बैठ गए थे। अब उनकी पार्टी  नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रही है।  


आपको बताते चलें कि, विधानसभा में सीएम नीतीश के प्रजनन दर पर की गयी टिपप्णी और पूर्व सीएम जीतनराम मांझी को लेकर दिखाये गय़े कड़े तेवर ने बीजेपी को नीतीश-तेजस्वी की सरकार के खिलाफ बहुत बड़ा मुद्दा दे दिया है और बीजेपी समेत पूरा एनडीए इस मुद्दे को आसानी से छोड़ने को तैयार नहीं है। नीतीश कुमार की गंभीर और नाप-तौल के बोलने वाली नेताओं की छवि को खत्म करने की कोशिश उनके दो बयानों के जरिए की जा रही है। महिलाओं के लिए की ऐतिहासिक कार्य करने वाले नीतीश कुमार को महिलाओं के प्रति गलत टिप्पणी करनेवालों के रूप में प्रचारित की जा रही है।  मांझी और बीजेपी के नेता बयानबाजी और धरना प्रदर्शन के बाद अब मौन सत्याग्रह करने जा रहे हैं।