बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
08-Nov-2019 12:27 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : हालिया विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन से अलग जाकर उम्मीदवार देने वाले मुकेश सहनी ने अपने सहयोगी जीतन राम मांझी को गच्चा दे दिया है। जीतन राम मांझी ने गुरुवार को यह एलान किया था कि वह अब महागठबंधन में शामिल नहीं है और 2020 का चुनाव उनकी पार्टी महागठबंधन के साथ नहीं लड़ेगी। इस एलान के साथ मांझी ने यह संकेत दिया था कि आगामी विधानसभा चुनाव में वीआईपी जैसी पार्टियों से उनका गठबंधन रह सकता है।
एक दिन पहले तक मांझी जिस मुकेश सहनी पर भरोसा जता रहे थे। अगले ही दिन वही मुकेश सहनी ने उन्हें गच्चा दे गए। एनडीए सरकार के खिलाफ 13 नवंबर को बिहार में होने वाले प्रदर्शन को लेकर महागठबंधन और वाम दलों के नेताओं ने प्रेसवार्ता बुलाई। हैरत की बात यह रही कि महागठबंधन के नेताओं के साथ मुकेश सहनी भी मौजूद रहे।
मुकेश सहनी को महागठबंधन के नेताओं के साथ देखकर मांझी सबसे ज्यादा बेचैन हुए होंगे हालांकि प्रेस वार्ता में आरजेडी का कोई बड़ा नेता मौजूद नहीं दिखा। कांग्रेस ने मांझी के फैसले पर यह सफाई दे डाली कि वह नाराज हो सकते हैं लेकिन महागठबंधन से बाहर नहीं। कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा है कि जीतन राम मांझी की नाराजगी जल्द दूर कर ली जाएगी। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले बदलते सियासी रिश्तो के बीच मांझी को सहनी ने जिस तरह गच्चा दिया है वह उन्हें परेशान जरूर कर रहा होगा।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...