सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
17-May-2022 12:09 PM
PATNA: बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। राज्यसभा की पांच सीटों में दो सीटें बीजेपी, दो जेडीयू और एक सीट आरजेडी की रही है। एनडीए के सहयोगी दल हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा की तरफ से राज्यसभा और विधान परिषद की एक सीट की मांग की गई है। हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा की सीटों को लेकर अपना रूख साफ कर दिया है। जीतनराम मांझी की तरह से एक सीट मांगे जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा है कि मांगने वाले मांग करते रहते हैं, इसमें कोई दिक्कत नहीं है।
मुख्यमंत्री के इस बयान से साफ हो गया है कि आने वाले वक्त में जेडीयू अपने कोटे की राज्यसभा और विधान परिषद की सीटों में से किसी अन्य दल को देने के मूड में नहीं है। जेडीयू की तरफ से राज्यसभा सीट के लिए अनिल हेगड़े को उम्मीदवार घोषित किए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के तमाम नेताओं की सहमति से उम्मीदवार की घोषणा कर दी गई है। जो लोग पार्टी के लिए दिन रात काम कर रहे हैं उन्हें सम्मान देने का काम किया गया है।
बता दें कि पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने विधान परिषद और राज्यसभा की एक सीट की मांग की थी लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ शब्दों में कह दिया है कि लोगों का काम मांगना है, लोग मांगते रहते हैं। ऐसे में सीएम के इस बयान के बाद यह साफ हो गया कि आने वाले समय में जेडीयू अपने खाते की सीट किसी दूसरे दल को देने के मूड में नहीं है।