सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
28-Apr-2022 04:12 PM
PATNA : रमजान के महीने में बिहार के अंदर सियासी इफ्तार का सिलसिला जारी है। जनता दल यूनाइटेड की तरफ से आज इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। वही हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की तरफ से भी कल दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया जाएगा। जीतन राम मांझी के आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत बीजेपी के प्रमुख नेताओं को भी न्योता भेजा गया है खास बात यह है कि जीतन राम मांझी ने इफ्तार पार्टी में तेज और तेजस्वी को भी बुलावा है।
हम पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दानिश रिजवान ने बताया कि इफ्तार पार्टी में एनडीए के सभी नेता शामिल होंगे। दानिश रिजवान के मुताबिक नीतीश कुमार के साथ-साथ पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल, मंत्री अशोक चौधरी समेत राज्य कैबिनेट के कई मंत्री इस इफ्तार पार्टी में शामिल होंगे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव को भी इफ्तार पार्टी के लिए आमंत्रण भेजा गया है।
आपको बता दें कि तेज प्रताप यादव ने एक दिन पहले ही जीतन राम मांझी के ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि मांझी आवास से उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। तेजप्रताप के इस दावे के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की तरफ से सफाई भी आई थी लेकिन अब इफ्तार के बहाने ही सही तेज प्रताप को मांझी आवास पर आने का न्योता दिया गया है। अब देखना यह होगा कि तेजप्रताप इफ्तार पार्टी में पहुंचते हैं या फिर वाकई दूरी बनाकर एक बार फिर मांझी को निशाने पर लेते हैं।