सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
29-Apr-2022 08:55 PM
PATNA: बिहार में इफ्तार पार्टी के बहाने राजनीति चरम पर है। आरजेडी-जदयू के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया। जिसमें सत्ता पक्ष के साथ-साथ विरोधी पक्ष भी शामिल हुए। मांझी के इफ्तार में शामिल होने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, चिराग पासवान, मुकेश सहनी, सुशील मोदी, शाहनवाज हुसैन, तेजप्रताप समेत कई नेता पहुंचे थे। इस दौरान जीतन राम मांझी के आवास के बाहर खड़े भीम आर्मी के लोगों की नजर जैसे ही लालू के बड़े लाल तेजप्रताप पर गई वे विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान भीम आर्मी के लोग मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे।
भीम आर्मी के प्रदर्शन को तेजप्रताप देख रहे थे इसे नजरअंदाज करके वे आगे बढ़ने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने तेजप्रताप को कार में बैठाया जिसके बाद वे आवास के लिए रवाना हो गये।
भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का कहना था कि यदि कोई यूट्यूब ब्लॉगर दलित का आवाज उठाता है तो उसे घर पर बुलाकर बंद कमरे में तेजप्रताप क्या करना चाहते थे। चालू कैमरा में जो बोलना है बोलिये बंद कमरें में वेद प्रकाश को दो मिनट के लिए क्यों बुलाया गया। इन्हीं सवालों को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ता आज मांझी के आवास के बाहर आए हुए थे।
मांझी के घर पर आयोजित इफ्तार पार्टी में आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जाने के बाद जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई तेजप्रताप जब घर के लिए रवाना होने लगे तब भीम आर्मी के लोग तेजप्रताप के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। तेजप्रताप को घेरने पहुंच गये भीम आर्मी ने मुर्दाबाद के नारे लगाए। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने यह भी सवाल किया कि जब जंदाहा में बच्ची का रेप हुआ तब राजद की ओर से कोई नेता पीड़ित परिवार से मिलने क्यों नहीं गया?