BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा
19-Aug-2021 09:50 PM
By Chandan Kumar
SIWAN: शहाबुद्दीन परिवार के बेहद करीबी औऱ सीवान के रघुनाथपुर से आरजेडी विधायक हरिशंकर यादव ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की है। मुलाकात का फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फोटो के वायरल होते ही राजनीतिक गलियारे में कयासों का बाजार गर्म है।
क्षेत्र के विकास के लिए हुई मुलाकात: हरिशंकर यादव
सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से मुलाकात के बाद फोटो वायरल होते ही चर्चा में आए राजद विधायक हरिशंकर यादव ने कहा कि रघुनाथपुर रेफरल अस्पताल की हालत बिल्कुल जर्जर है। इसके नए भवन के निर्माण के लिए 6.5 करोड़ में टेंडर हुआ है। हमने विधानसभा में दो-दो बार आवाज उठायी लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हो सका। अपने क्षेत्र के विकास के लिए हमें जो करना है वह करेंगे ही। जिसको जो सोचना है सोचते रहें।
राजनीति गलियारे में हलचल
भले ही राजद विधायक हरिशंकर यादव इस मुलाकात को क्षेत्र के विकास के लिए शिष्टाचार मुलाकात बता रहे हैं। लेकिन सियासी गलियारों में इस मुलाकात को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और राजद विधायक हरिशंकर यादव दोनों सीवान जिले से ही आते हैं। वही बीजेपी लगातार राजद में बड़ी टूट होने का दावा करती रहती है। ऐसे में इन दोनों नेताओं के मिलने से राजनितिक गलियारों में चर्चाएं खूब हो रही है।
शहाबुद्दीन के बेहद करीबी रहे हैं हरिशंकर यादव
बता दें कि राजद विधायक हरिशंकर यादव सिवान के दिवंगत पूर्व सांसद शहाबुद्दीन और उनके परिवार के बेहद करीबी रहे हैं। जो शहाबुद्दीन को अपना भगवान मानते हैं। वही शहाबुद्दीन के निधन के बाद भी विधायक हरिशंकर यादव ने कहा था कि जहां मैडम हिना शहाब रहेंगी वहां मैं उनके साथ मजबूती के साथ खड़ा रहूंगा।