ब्रेकिंग न्यूज़

रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत

Home / news / पटना में महामारी ना फैलने की मन्नत मांग रहे मंत्री मंगल पांडेय, देवी...

पटना में महामारी ना फैलने की मन्नत मांग रहे मंत्री मंगल पांडेय, देवी पूजा के बाद सीधे मेडिकल कैम्प पहुंचे

06-Oct-2019 01:52 PM

PATNA : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे अपने सहयोगी मंत्री सुरेश शर्मा का हाल देखकर परेशान हैं। दरअसल पटना में जलजमाव को लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुरेश शर्मा की लगातार किरकिरी हो रही है। पटना में जलजमाव को देखते हुए महामारी फैलने की आशंका जताई जा रही है लिहाजा अब मंगल पांडे बेचैनी में हैं।


स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को यह पता है कि अगर महामारी फैली तो उनके महकमे के सामने चुनौतियां बड़ी होंगी। एक मंत्री के तौर पर अपने सामने आने वाली चुनौतियों को देखते हुए मंगल पांडे अब पटना में महामारी ना फैलने की मन्नत मांग रहे हैं। मंगल पांडे ने आज बड़ी पटन देवी पहुंचकर पूजा पाठ किया और पटना को सुरक्षित रखने के लिए मन्नत मांगी। 


महाअष्टमी के मौके पर देवी पूजा के बाद मंगल पांडे सीधे पटना सिटी इलाके में लगाए गए मेडिकल कैंप पहुंचे। पटना सिटी में आरएमआरआईएमएस की तरफ से मेडिकल कैंप लगाया गया है। यहां जलजमाव और आपदा से प्रभावित लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। मंगल पांडे ने मेडिकल कैंप का जायजा लेते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को पीड़ितों की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है।