ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / स्वास्थ्य मंत्री ने वशिष्ठ नारायण सिंह को बताया बिहार के माटी के लाल,...

स्वास्थ्य मंत्री ने वशिष्ठ नारायण सिंह को बताया बिहार के माटी के लाल, लोगों ने पूछा- तो फिर क्यों नहीं दे पाए एंबुलेंस

15-Nov-2019 06:07 PM

PATNA: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने ट्वीट कर शोक जताया और लिखा कि ‘’बिहार के माटी के लाल महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह जी अब हमारे बीच नहीं रहें. बिहार का नाम पूरे विश्व पटल पर ऊंचा करने वाले वशिष्ठ बाबू को विनम्र श्रद्धांजलि. शत शत नमन.’’ इस दौरान लोगों ने पूछा कि आ गए न श्रद्धांजलि देने, इसके पहले खबर लिए थे कि किस हालात में जी रहे थे, मरने के बाद एंबुलेंस तक मुहैया नहीं कराई गई.

टैग कर लोगों ने पूछा सवाल

नितिन ने पूछा कि ‘’पांडे जी, जिस व्यक्ति के वजह से हम बिहारवासियों को गर्व है, उनके लिए एक एंबुलेंस तक उपलब्ध नहीं करवा पाई आपकी सरकार. बेशर्मी का भी हद होता है. इतने बड़े गणितज्ञ के लिए एक एंबुलेंस तक नहीं आई.’’ विवेक तिवारी ने कमेंट किया कि ‘’शर्म करीये साहब आप उसी बिहार के स्वास्थ्य मंत्री हैं जिस बिहार का सबसे बड़ा अस्पताल वशिष्ठ बाबू को एंबुलेंस तक मुहैया नहीं करा पाया. जिम्मेदार अधिकारियों को बर्खास्त करिये!’’


कल नहीं मिला था एंबुलेंस

आयुष शुक्ला ने मंगल पांडे को टैग करते हुए लिखा है कि ‘’साहब जिस मंत्रालय के आप मंत्री हैं और जिसके कर्ता धर्ता हैं उसी विभाग के एक अस्पताल में देहावसान हुआ है और तस्वीरें बता रहीं हैं कि बिहार विभूतियों के साथ आप और आपका विभाग कैसा व्यवहार करता है और कैसी व्यवस्था देता है.’’ किसी भी कमेंट का जवाब मंगल पांडेय नहीं दे पाए. बता दें कि गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का कल निधन हो गया था, घंटों उनका शव पीएमसीएच में पड़ा रहा, लेकिन एक एंबुलेंस तक नहीं मिल पाया. घंटों बाद उनके परिजनों को एंबुलेंस मुहैया कराया गया.