ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / मंगल पांडेय का महागठबंधन पर जोरदार हमला, 2020 विधानसभा चुनाव के बाद नामोनिशान...

मंगल पांडेय का महागठबंधन पर जोरदार हमला, 2020 विधानसभा चुनाव के बाद नामोनिशान मिटने का किया दावा

16-Sep-2019 09:10 PM

By 9

PATNA: सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने महागठबंधन पर जोरदार हमला बोला है और आरजेडी की दुखती रग पर हाथ रखा है. मंगल पांडेय ने कहा है कि महागठबंधन में शामिल सबसे बड़े दल आरजेडी का कुनबा बिखर रहा है, और साल 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद महागठबंधन का बिहार से नामोनिशान मिट जाएगा. मंगल पांडेय ने आरोप लगाते हुए कहा कि महागठबंधन की कोई नीति और कार्यक्रम नहीं है. न इसके नेता का पता  है, और न ही इसकी नीयत का पता है. पहले से डांवाडोल महागठबंधन का हाल यह है कि राजद विधायकों के बगावती सुर से राजद के अस्तित्व पर ही खतरा मंड़राने लगा है. दो तिहाई विधायक अब अपना अलग आशियाने की जुगत में खुले तौर पर अलग गुट का दावा कर रहे हैं. बीजेपी नेता ने कहा कि महागठबंधन की हालत लोकसभा चुनाव की तरह ही है. अभी से ही चेहरे को लेकर महाठबंधन में सिरफुटौव्वल शुरू हो गया है. कहने को महागठबंधन में हैं लेकिन कोई किसी को नेता मानने को तैयार नही हैं.