अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
07-Aug-2021 01:24 PM
DARBHANGA : दरभंगा में एक पुजारी द्वारा मंदिर में पूजा करने पहुंची महिला का बाल पकड़कर पिटाई करने का मामला सामने आया है. किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर कमेटी ने पुजारी पर कार्रवाई करते हुए उसे निकाल दिया और मामले की जांच करने के बारे में कहा.
दरअसल, घटना दरभंगा के राज परिसर स्थित मां श्यामा माई मंदिर की है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुजारी ने मंदिर आई महिला के बाल पकड़कर पिटाई कर दी. हालांकि महिला की तरफ से अभी तक कोई शिकायत नहीं की गई है. महिला की पहचान भी नहीं हुई है.
घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है. महिला मंदिर के अंदर जाकर श्यामा माई की पूजा करने की जिद पर अड़ी थी जबकि कोरोना गाइडलाइन की वजह से मंदिर के दरवाजे आम लोगों के लिए बंद थे. महिला मंदिर के बंद दरवाजे को खोलने की जिद पर अड़ी थी. इसी बात को लेकर पुजारी और महिला के बीच विवाद हो गया.
देखते-देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए पुजारी ने महिला के बाल पकड़ लिए और उसकी पिटाई कर दी. वीडियो की पुष्टि खुद मंदिर के प्रबंधक ने की. उन्होंने कहा कि महिला के साथ ऐसा सलूक सही नहीं है. पुजारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है. मामले की जांच की जा रही है.