ब्रेकिंग न्यूज़

रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत

Home / news / मानव शृंखला पर पटना कमिश्नरी में हाई लेवल मीटिंग, गांधी मैदान की तैयारियों...

मानव शृंखला पर पटना कमिश्नरी में हाई लेवल मीटिंग, गांधी मैदान की तैयारियों पर हुई विशेष चर्चा

06-Jan-2020 08:16 PM

By Rahul Singh

PATNA : पटना प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में 19 जनवरी को बनने वाले मानव शृंखला पर उच्च स्तरीय बैठक की आयोजित की गयी। मानव संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन की अध्यक्षता में तैयारियों की समीक्षा की गयी।

बैठक के बाद पटना प्रमंडल के आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि जल-जीवन-हरियाली, नशामुक्ति, दहेज प्रथा और बाल विवाह उन्मूलन के समर्थन में बनने वाले मानव शृंखला कार्यक्रम का मुख्य केन्द्र बिन्दु पटना का गांधी मैदान है।गांधी मैदान में मानव श्रृंखला से बिहार के नक्शा का निर्माण होगा एवं इसी शृंखला से चार शृंखला निकल कर राज्य के चारों दिशाओं में जायेंगी।इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार गांधी मैदान में खुद मौजूद रहेंगे।

संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि मानव शृंखला में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के व्यापक इन्तजाम किये गये हैं। सभी रूटों पर पुलिस बल की व्यवस्था की गयी है। कक्षा चार तक के बच्चे स्कूल के अंदर ही मानव शृंखला बनाएंगे। कक्षा-5 से ऊपर तक के बच्चे मानव शृंखला में भाग लेंगे।

बैठक में बताया गया कि पटना जिला में मानव शृंखला के लिए 708 किलोमीटर का लक्ष्य रखा गया है। जिसे मेन रूट, सब रूट एवं अन्य रूट में विभाजित किया गया है। मानव शृंखला का मेन रूट राजेन्द्र पुल मोकामा से कोईलवर पुल बिहटा तक का है। मानव शृंखला के लिए 708 सेक्टर पदाधिकारी बनाए गए हैं। वहीं प्रत्येक 200 मीटर   मानव शृंखला समन्वयक मौजूद रहेंगे। इस तरह 3540 समन्वयकों की नियुक्ति की गयी है।

वहीं बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में अन्तर विद्यालय प्रतियोगिता यथा-पेंटिंग, वाद-विवाद, दीवार लेखन की प्रतियोगिता आयोजित कराकर कर बच्चों को पुरस्कृत करें तथा बच्चों का प्रभात फेरी निकालें।