Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका बिहार के लाखों किसानों को बड़ी राहत: अब पूर्वजों के नाम की जमीन होने पर भी बनेगा फार्मर आईडी, देना होगा सिर्फ यह दस्तावेज बिहार के लाखों किसानों को बड़ी राहत: अब पूर्वजों के नाम की जमीन होने पर भी बनेगा फार्मर आईडी, देना होगा सिर्फ यह दस्तावेज महंगाई भत्ते पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला...ममता सरकार के अन्याय के आगे कर्मचारियों की ऐतिहासिक जीत- मंगल पांडेय Bihar Crime News: डबल मर्डर केस के तीन आरोपी अरेस्ट, कुख्यात अपराधी ने घर बुलाकर कर दी थी दो लोगों की हत्या Bihar Teacher News: शिक्षक ट्रांसफर-पोस्टिंग की हकीकत- मांगा गोपालगंज भेज दिया गया कटिहार, विधान परिषद में भाजपा MLC ने उठाए सवाल...सरकार को घेरा Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा
24-Jan-2020 04:05 PM
PATNA : आरएलएसपी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा के मनाव कतार बनाने पर जेडीयू कार्यकर्ता भड़क गए हैं। जेडीयू राज्य कार्यकारिणी के सदस्य कमाल परवेज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कुशवाहा का पुतला फूंक कर अपना विरोध जताया है।
कमाल परवेज ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि उपेंद्र कुशवाहा और उनकी पार्टी को यह नैतिक अधिकार नहीं है कि वह शिक्षा के मसले पर मानव श्रृंखला बनाए। कुशवाहा जी पूरे साढ़े 4 वर्षों तक भारत सरकार में शिक्षा मंत्री के पद पर रहें। उन्हें खुद से ये प्रश्न करना चाहिए कि उन्होंने अपने कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में बिहार के लिए क्या किया, कितने केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय, विद्यालय और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खुलवाए। राज्य में शिक्षा के विकास में उनका क्या योगदान है?
कमाल परवेज ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के 15 वर्षों के कार्यकाल में राज में शिक्षा के क्षेत्र में अकल्पनीय सुधार हुआ है। हर प्रखंड में प्लस टू हाई स्कूल हर जिले में इंजीनियरिंग एवं आईटीआई कॉलेज की स्थापना की गई है। प्रमुख जिलों में मेडिकल कॉलेज खोला जा रहा है मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षाएं आयोजित हो रही है। गत वर्ष बिहार बोर्ड में मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा का परिणाम रिकॉर्ड समय में घोषित किया है जो पूरे देश के लिए एक नजीर बन गया है।यहां तक कि नेपाल शिक्षा बोर्ड एवं अन्य राज्यों की टीम बिहार बोर्ड आकर इसकी गहराई से अध्ययन किया है। परवेज ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बदनाम करने और आगामी विधानसभा चुनाव में अपने निश्चित पराजय के मद्देनजर यह सब कर रहे हैं जनता उपेंद्र कुशवाहा जैसे लोगों को भलीभांति जानती है।