ब्रेकिंग न्यूज़

CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे

Home / news / औरंगाबाद में कंधे पर दिखी सिस्टम की डेड बॉडी, एम्बुलेंस के आभाव में...

औरंगाबाद में कंधे पर दिखी सिस्टम की डेड बॉडी, एम्बुलेंस के आभाव में कंधे पर शव लेकर जाते दिखे परिजन

26-Jul-2019 09:58 PM

By 7

AURANGABAD : बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था बीमार है. लाख कोशिशों के बावजूद भी हेल्थ डिपार्टमेंट में कोई डेवलोपमेंट देखने को नहीं मिल रहा है. अपनी कारगुजारियों को लेकर हमेशा से सुर्ख़ियों में रहने वाले बिहार के सरकारी हॉस्पिटल एक बार फिर से सवालों के घेरे में है. ताजा मामला सूबे के औरंगाबाद जिले का है. जहां अस्पताल में एम्बुलेंस के आभाव में मृतक के परिजन अपने कंधे और गोद में शव ले जाते दिखे हैं. पूरी घटना औरंगाबाद सदर अस्पताल की है. जहां एक बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों को शव वाहन तक उपलब्ध नहीं कराया गया. यहां तक की वार्ड से निजी वाहन तक ले जाने के लिए उनलोगों को स्ट्रेचर तक मुहैया नहीं कराया गया. कंधे पर शव को ढोते परिजन, ऐसी तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों के मन में कई सवाल खड़े हो रहे हैं. अस्पताल प्रशासन की ऐसी लापरवाही सामने आने के बाद प्रशासन की ओर से व्यवस्था को सुधारने की फिर वही खोखले वादे किये गए. अस्पताल उपाधीक्षक ने बताया कि जल्द ही इस कमी को सुधारा जायेगा. व्यवस्था को दुरस्त किया जायेगा. जब उनसे मुद्दे की बात पूछी गई तो उन्होंने सिविल सर्जन से बात करने की सलाह देकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया.