एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर
08-Sep-2024 12:56 PM
By First Bihar
DESK: कोलकाता में पिछले दिनों महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के मामले में ममता सरकार की खूब फजीहत हुई। कोलकाता कांड से नाराज ममता की पार्टी के राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने टीएमसी से इस्तीफा दे दिया है। जवाहर सरकार ने ममता बनर्जी को एक पत्र लिखकर इस्तीफे की जानकारी दी है।
टीएमसी के राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने एक्स पर लिखा, “आरजी कर अस्पताल में हुई भयानक घटना के बाद से मैंने एक महीने तक धैर्यपूर्वक पीड़ा झेली है और ममता बनर्जी की पुरानी शैली में आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों के साथ आपके सीधे हस्तक्षेप की उम्मीद कर रहा था। ऐसा नहीं हुआ है और सरकार अब जो भी दंडात्मक कदम उठा रही है वह बहुत कम और काफी देर से है”।
उन्होने आगे लिखा, “मुझे लगता है कि इस राज्य में बहुत पहले ही सामान्य स्थिति बहाल हो गई होती अगर भ्रष्ट डॉक्टरों के समूह को तोड़ दिया जाता और अनुचित प्रशासनिक कार्रवाई करने के दोषियों को इस निंदनीय घटना के तुरंत बाद दंडित किया जाता”। बता दें कि साल 2021 के अगस्त महीने में टीएमसी ने जवाहर सरकार को राज्यसभा भेजा था।
2026 के अप्रैल तक जवाहर सरकार का कार्यकाल था लेकिन करीब दो साल पहले ही उन्होंने टीएमसी को अरविदा कह दिया। जवाहर सरकार के इस्तीफे से टीएमसी के भीतर सियासी हलचल बढ़ सकती है। जवाहर सरकार के इस्तीफे को लेकर फिलहाल टीएमसी की तरफ से किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

