ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / BIHAR NEWS : मालूमी विवाद में भाई ने की भाई की हत्या, परिजनों...

BIHAR NEWS : मालूमी विवाद में भाई ने की भाई की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

09-Dec-2024 11:12 AM

By First Bihar

MUNGER : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहिं किसी न किसी विवाद में जानलेवा हमले से जुड़ी खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुंगेर से निकल कर सामने आया है। जहां मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के रायकड़ गांव में एक छोटे से विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। घर के सामने रखे धान को लेकर दो भाइयों के बीच हुए विवाद में एक भाई की मौत हो गई। 


वहीं, यह घटना मुंगेर जिले के संग्रामपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत नगरपंचायत  के रायकड़ गांव की है। बताया जा रहा है कि घर के सामने धान को फेंकने को लेकर दोनों भाई के विवाद हुआ।जिसमें एक भाई ने दूसरे भाई की लाठी से मार-मारकर हत्या कर दी।  मृतक उपेंद्र यादव ने अपने खेत से लाए धान को बड़े भाई के घर के सामने रखा था। इसी बीच छोटे भाई मंटू यादव की पत्नी ने धान के ढेर पर कचरा फेंक दिया। 


इस बात को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मंटू यादव ने उपेंद्र यादव पर लाठी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल उपेंद्र को इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उपेंद्र यादव को आनन-फानन में परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक उपेंद्र यादव घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 


इधर, घटना की सूचना मिलते ही तारापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंधु शेखर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। एसडीपीओ तारापुर ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर छोटे भाई ने अपने मंझले भाई के सर डंडा चला दिया जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई । वहीं पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।