ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / TRAIN NEWS : टला बड़ा ट्रेन हादसा ! दानापुर-भागलपुर एक्सप्रेस में लगी आग,...

TRAIN NEWS : टला बड़ा ट्रेन हादसा ! दानापुर-भागलपुर एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी

17-Dec-2024 07:59 AM

By First Bihar

Munger News : बिहार में रेल हादसा का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला दानापुर से भागलपुर जा रही दानापुर-भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन में मुंगेर के पास जमालपुर-किऊल रेलखंड स्थित धरहरा स्टेशन पर अचानक इंजन में आग लग गई। हालांकि, लोको पायलट और आरपीएफ जवानों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।


घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन जब धरहरा स्टेशन से चलने को हुई, तभी इंजन के ब्रेक शू के पास से आग की लपटें निकलने लगीं। लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोकी और इंजन में लगे अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आरपीएफ जवानों ने भी इस दौरान सहयोग किया। मुंगेर जिले के जमालपुर किऊल रेलखंड के बीच धरहरा स्टेशन पर सोमवार की रात करीब साढ़े 8 बजे दानापुर से भागलपुर आ रही ट्रेन नंबर 13402 इंटरसिटी का इंजन में अचानक आग लग गयी। 


आग की लपटें और धुंआ उठते देख इंजन चालक ने ब्रेक लगा दी, वहीं यात्रियों में अफरातफरी मची गयी। स्टेशन प्रशासन सहित ट्रैफिक विभाग के कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और करीब डेढ़ घंटे के बाद ट्रेन को जमालपुर की ओर रवाना किया है। इस बावत धरहरा स्टेशन मास्टर ललीत कुमार ने बताया कि ट्रेन धरहरा स्टेशन पर जैसी ही पहुंची। 


वैसे ही इंजन के नीचे से धुंआ उठने लगा, फिर आग पकड़ ली। कोई बड़ी घटना न हो, इसलिए चालक व सहायक चालक सहित गार्ड ने तालमेल बैठाकर गाड़ी को रोक दी। आग लगने के कारण लगभग एक घंटे तक ट्रेन धरहरा स्टेशन पर खड़ी रही। इंजन की मरम्मत के बाद ही ट्रेन को अपने गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इस घटना के कारण ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों में कुछ देर के लिए भय व्याप्त हो गया था।