बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
27-Aug-2020 10:19 AM
By Priya Ranjan Singh
SUPAUL : मैट्रिक फॉर्म भराई में छात्रों से अवैध उगाही करने का मामला सामने आया है. दरअसल, छात्रों से सरकारी निर्देश से ज्यादा पैसा लिया जा रहा है. ताजा मामला सुपौल सदर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेरो का है, जहां के दर्जनों छात्र छात्राओं और अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया है.
उपस्थित छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का आरोप था कि सरकारी निर्देश के अनुसार एससी, एसटी, ओबीसी, बीसी के छात्र छात्राओं का सरकारी रेट 730 रुपये है जबकि सामान्य कोटी के छात्र-छात्राओं के लिए 830 रुपये तय किये गए हैं, लेकिन विद्यालय प्रशासन द्वारा अवैध व मनमाना तरीके से 13 सौ से 14 सौ रुपए तक वसूला जा रहा है. यहां तक की किसी भी छात्र-छात्राओं को फीस की कोई रसीद तक नहीं दी जा रही है, जिससे छात्र और अभिभावक काफी नाराज हैं.
उन्होंने शिक्षा विभाग के आलाधिकारियों से जांच कर उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. जब इस बाबत जिला शिक्षा पदाधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने मामले की अपने स्तर से जांच करवाने की मांग की. उन्होंने कहा कि अगर जितनी राशि ले रहे उसका रसीद नही दे रहे हैं तो गलत है, जो भी उचित कार्यवाई होगी जांच के बाद की जाएगी.