Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार
12-Oct-2024 08:00 AM
By First Bihar
PATNA : तमिलनाडु में ट्रेन हादसा के बाद से बिहार की चिंता बढ़ गयी है। दरभंगा जंक्शन पर हेल्प डेस्क सेवा शुरू की गयी है।
यहां लोग सभी तरह की जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए प्रबंधन की ओर से फोन नंबर जारी किया गया है। दरभंगा जंक्शन की ओर से 8210335395 तथा 06272234131 नंबर जारी किया गया है, जहां संपर्क किया जा सकता है।
वहीं, हेल्प लाइन डेस्क पर बैठे विकास कुमार ने "कहा कि पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर रेल मंडल के निर्देश पर दरभंगा स्टेशन पर MAY I HELP YOU डेस्क और हेल्प नंबर जारी किया है। जिसे तीन लोगों के माध्यम से चलाया जा रहा है। अभी तक हमलोगों को सूची प्राप्त नही हुई है कि ट्रेन में दरभंगा के कितने यात्री यात्रा कर रहे थे। ट्रेन सोमवार को शाम में 4 बजे आने वाली थी।"
वहीं, सूचना एवं प्रचार विभाग के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन संख्या 12578 मैसूरु-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस जो 11 अक्टूबर 2024 को रात 08.30 बजे चेन्नई डिवीजन के कावराईपेट्टई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।
जबकि फंसे हुए यात्रियों को बसों द्वारा पोन्नेरी ले जाने के बाद दो ईएमयू स्पेशल द्वारा चेन्नई सेंट्रल पहुंचाया गया। सभी यात्रियों के पहुंचने के बाद उन्हें भोजन के पैकेट और पानी दिया गया है। अरक्कोणम, रेनिगुंटा और गुडूर होते हुए दरभंगा जाने वाली पैसेंजर स्पेशल ट्रेन में बैठाया गया। स्पेशल ट्रेन 04.45 बजे रवाना हुई।