ब्रेकिंग न्यूज़

अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Home / news / BIHAR NEWS : मैं बावली हूँ तेरी ... तू जान है ना...

BIHAR NEWS : मैं बावली हूँ तेरी ... तू जान है ना मेरी... ऑन ड्यूटी महिला सिपाही ने रोमांटिक गाने पर बनाई रिल्स, कुछ दिन पहले ही जारी हुआ था निर्देश

15-Oct-2024 08:59 AM

By Vikramjeet

HAJIPUR : ड्यूटी के दौरान वीडियो अथवा रिल्स बनाने पर बिहार में अब पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसा निर्देश पुलिस मुख्यालय के तरफ से कुछ दिन पहले ही जारी किया गया था। इस निर्देश के बाद भी पुलिसकर्मियों पर कोई असर नहीं देखने को मिल रहा है। इस निर्देश के बाद भी वह वर्दी में रील्स बना रहे हैं और यह तेजी से वायरल हो रहे है। ऐसे में अब एक ताजा मामला वैशाली से सामने आया है। 


दरअसल, हाजीपुर में डायल 112 की पुलिस वाहन पर तैनात एक महिला सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। महिला सिपाही वर्दी पहनकर एक- दो नहीं बल्कि कई वैसे रोमांटिक गाने पर रिल्स बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। अब महिला सिपाही का रील्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।


इस महिला सिपाही बॉलीवुड की फिल्मों के गाने अरमा था हमको जिसका ...  वो गूल खिला नहीं - नशीब में नहीं था जो ... हमको मिला नहीं ! और आज कल रात भर नींद आती नहीं - एक पल के लिए याद जाती नहीं .. दिन महीने समा - साल ऐसा लगा - पहले दिल का मेरे हाल ऐसा न था ! इसके अलावा कई फिल्म डॉयलॉग पर भी डायल 112 के सरकारी गाड़ी पर सवार होकर ऑन ड्युटी वीडियो बना सोशल मीडिया पर अपलोड कर रखी है। इसके बाद अब यह वीडियो वायरल हो रहे हैं। लेकिन महिला सिपाही का वर्दी में रील बनाने का वीडियो कहीं ना कहीं वैशाली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है।


बताया जा रहा है कि महिला सिपाही का नाम अंतिमा कुमारी है और वे जंदाहा थाना क्षेत्र में डायल 112 पुलिस गाड़ी पर तैनात हैं। हालांकि  इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार झारखंड नहीं करता है। लेकिन, महिला सिपाही का वीडियो वायरल होने के बाद वैशाली पुलिस की किरकिरी हो रही है। इसकी वजह पिछले दिनों जारी हुआ निर्देश है। 


आपको बताते चलें कि बिहार पुलिस मुख्यालय ने कुछ दिन पहले एक निर्देश जारी किया था कि कोई भी पुलिस कर्मी वर्दी में या हथियार के साथ रील नहीं बनाएगा। अगर जो भी व्यक्ति ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने यह भी कहा था कि यह न केवल नियम का उल्लंघन है। यह उनके कार्यकुशलता और एकाग्रता को भी प्रभावित करता है। इस आदेश के बावजूद महिला सिपाही ने वर्दी में रील बनाकर अपलोड कर रही है। इस घटना के बाद वैशाली पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है।