मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
23-Jun-2022 01:19 PM
VAISHALI: हर्ष फायरिंग पर रोक के बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जबकि हर्ष फायरिंग में अब तक कई लोगों की जाने जा चुकी है। लेकिन इसके बाद भी हर्ष फायरिंग का सिलसिला जारी है। लोग ऐसी हरकत को स्टेटस सिंबल तक मानने लगे हैं। लोगों को लगता है कि ऐसा करने से समाज में पैठ बनेगी। लेकिन वे ये भूल जाते है कि उनकी एक गलती के कारण किसी की जान जा सकती है।
हर्ष फायरिंग का एक और मामला बिहार के वैशाली जिले के महनार में सामने आई है। जहां शादी समारोह के दौरान बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए और इसी बीच एक शख्स ने हथियार लहराये और फायरिंग भी की। हर्ष फायरिंग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि महनार थाना क्षेत्र के अल्लीपुर हट्टा गांव मे हरिशंकर सिंह की बिटिया की शादी थी। जिसमें कई लोग इस खुशी के मौके पर सरीक हुए थे।
इसी बीच कुछ लोग हथियार लेकर शादी समारोह में पहुंच गये और फायरिंग करने लगे। हरिशंकर सिंह की बेटी की शादी में आर्केस्ट्रा भी बुलाया गया था। इस दौरान अश्लील गानों पर बार बालाओं ने जमकर ठुमके भी लगाए। वही दूसरी ओर दो लोग हथियार प्रदर्शन करते दिखे। यही नहीं कई राउंड उन्होंने फायरिंग भी की। राहत की बात रही की इस दौरान किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई। महनार थाना से महज कुछ ही दूरी पर फायरिंग की गयी लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।