मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
16-Jun-2022 09:48 PM
VAISHALI: अग्निपथ स्कीम का विरोध आज दूसरे दिन भी हुआ। इस दौरान जमकर हंगामा और प्रदर्शन हुआ। वैशाली के महनार में छात्रों ने जमकर उत्पात मचाया। समझाने गई पुलिस पर पथराव भी किया गया। इस दौरान महनार एसडीपीओ समेत एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गये। छात्रों द्वारा पुलिस को मौके से खदेड़ा गया।
वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के नयागंज में छात्रों ने जमकर बवाल काटा। हाजीपुर-महनार मार्ग को जाम कर जमकर हंगामा मचाया। अग्निपथ योजना के विरोध में छात्रों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जब प्रदर्शनकारियों को शांत कराने पहुंची तब प्रदर्शनकारियों ने हमला बोल दिया और पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। इस हमले में महनार एसडीपीओ समेत एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गये है। कई पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बनी हुई है।
महनार एसडीपीओ सुरेंद्र पंजियार सहित कई पुलिस ऑफिसर भी घायल हो गये हैं। हालात बिगड़ते हुए देख मौके पर पहुंचे वैशाली एसपी मनीष ने इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। कई थानों से बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है। वही पुलिस के ऊपर पत्थर बरसाने का वीडियो सामने आया है। जिसमें साफ तौर से देखा जा सकता है कि किस तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं लोग पुलिस के ऊपर पत्थरबाजी कर रहे हैं और पुलिस भाग रही है।
कई पुलिसकर्मी सड़क पर दौड़ रहे है और यहां तक की पत्थराव के दौरान सड़क पर दौड़ने वाले बाइक व ऑटो की आड़ में पुलिसकर्मी बचने का प्रयास करते हुए भागते दिख रहे हैं। वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है किस तरह पुलिस को लोग खदेड़ रहे हैं। वैशाली एसपी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस हमलावरों की पहचान कर रह है। जल्द ही पुलिस इस मामले में करवाई करेगी। पूरे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।