NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा
14-Dec-2021 08:04 AM
PATNA : लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव दिल्ली में शादी के बाद सोमवार को वापस पटना लौटे. तेजस्वी यादव ने कुछ दिन पहले दिल्ली में अपनी एक पुरानी दोस्त रेचल आइरिश से शादी की थी. दिल्ली में हुई इस हाईप्रोफाइल शादी में चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे. मीडिया को भी इस कार्यक्रम से दूर रखा गया था. दोनों की शादी की खूब चर्चा रही.
इस बीच जब दोनों सोमवार को घर लौटे तो विमान के अंदर बैठे इस जोड़े की तस्वीरें वायरल हो गई. लाल सूट और लाल शाल पहने दुल्हन और सफेद कुर्ता-पायजामा पहने दूल्हे की तस्वीर सोशल मीडिया में खूब शेयर होने लगी. एयरपोर्ट से लेकर राबड़ी आवास तक कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों और पटाखों से स्वागत किया. इस दौरान तेजस्वी यादव और रेचल ने हाथ जोड़कर सबका अभिवादन भी किया.
सरकारी आवास में पहुंचते ही सबसे पहले राबड़ी देवी ने अपनी बहनों के साथ नई बहू एवं बेटे की अगवानी की. बेटे को टीका लगाया. परंपरा के मुताबिक बहू-बेटे ने टोकरी में पांव रखकर घर में प्रवेश किया. यह खुशी का क्षण था. गांव से आई महिलाओं ने मंगल गीत गाए. नई दुल्हन का परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया. इसके लिए आवास में पहले ही फूल माला का इंतज़ाम कर लिया गया था.