अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
27-Oct-2020 09:42 AM
By GANESH SHAMRAT
PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज चुनावी रैली को संबोधित करने से पहले सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. तेजस्वी यादव ने सीएम के 8-9 बच्चे वाले बयान को लेकर कहा कि सीएम ने मेरी मां का अपमान किया है.
तेजस्वी ने कहा कि वो मेरी मां के साथ-साथ सारी महिलाओं का अपमान कर रहे हैं. पीएम मोदी भी 6-7 भाई-बहन हैं. तो वो हमारे बहाने पीएम को निशाना बनाते हुए उनका अपमान कर रहे हैं. इस तरह की भाषा का उपयोग करना एक सीएम को कतई शोभा नहीं देता. उन्हें महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर बोलना चाहिए तो, लेकिन वे इन सब मुद्दों से भटकाने के लिए पर्सनल हमला कर रहे हैं. महिलाओं का अपमान कर रहे हैं.
'बाबू साहब ' वाले बयान पर तेजस्वी ने कहा कि उन्होंने किसी जाति को लेकर यह बाच नहीं कही है. बाबू साहब का मतलब है कर्मचारी, अफसरशाही है. उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि आज अगर आप थाना या ब्लॉक में चले जाइए, तो आपका एक काम भी बिना रिश्वत का नहीं होता है. तो उन बाबू साहब की बात मैं कर रहा था. बाबू साहब का मतलब यहां भ्रष्टाचार से रिलेटेड था. जिसे दूसरे तरिके से लिया जा रहा है. तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम कुछ भी बोंले उनकी बातों को मैं आशिर्वाद के तौर पर लेता हूं, क्योंकि उनका उम्र हो गया है और वो थक गए हैं.