ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध, गंभीर मामलों की जांच के लिए बनी...

महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध, गंभीर मामलों की जांच के लिए बनी स्पेशल टीम

12-Jan-2022 09:32 AM

PATNA : प्रदेशभर में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस मुख्यालय अब गंभीर है. महिलाओं के खिलाफ हो रहे गंभीर अपराधों की त्वरित कार्रवाई व वैज्ञानिक जांच के लिए सभी जिलों में विशेष अन्वेषण इकाई का गठन किया गया है. 


यौन हिंसा से जुड़े मामलों के वैज्ञानिक अनुसंधान और साक्ष्य जमा करने के लिए राज्य के 98 पुलिस अनुमंडल को विशेष किट भी उपलब्ध कराई गई है. पुलिस मुख्यालय के आदेश पर बनीं ये इकाइयां ऐसे मामलों में समय पर चार्जशीट कर जल्द ट्रायल शुरू करने का काम भी कर रही हैं. 


महिलाओं के साथ ही बच्चों से जुड़े अपराध को रोकने के लिए भी पुलिस तत्पर है. प्रदेश भर में महिला थाना बनाए जाने के बाद पुलिस अब बाल मित्र थाने के निर्माण पर काम कर रही है. पुलिस मुख्यालय के अनुसार अभी पूर्णिया और नालंदा में बाल मित्र डेस्क कार्यरत है. 


अन्य जिलों में इसे जल्द शुरू करने की प्रक्रिया जारी है. इसके अलावा बाल मित्र थानों का निर्माण भी कराया जा रहा है, जहां बच्चों के लिए मनोवैज्ञानिक रूप से वातावरण तथा सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी.