ब्रेकिंग न्यूज़

11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज देश में गैस की किल्लत के बीच बड़ी वारदात, 524 सिलेंडरों से भरा ट्रक ले भागे चोर, पुलिस भी हैरान शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी ‘जनता को बेवकूफ बनाकर बेटे के लिए राज सिंहासन की व्यवस्था कर गए नीतीश’, प्रशांत किशोर का तीखा हमला

बिहार : महिला विधायक से भरी सभा में छेड़खानी, MLA ने मारा थप्पड़

02-Feb-2021 07:38 AM

VAISHALI : एक कार्यक्रम के दौरान महिला विधायक से भरी सभा में छेड़खानी करने का मामला राजापाकर के भलुई से सामने आया है. जब एक स्थानीय कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक प्रतिमा कुमारी के  साथ सरेआम छेड़खानी की गई. 


दरअसल एक युवक महिला विधायक को देखकर काफी देर से अश्लील इशारे कर रहा था, कुछ देर तो नीचे रहा लेकिन वह युवक मंच पर चढ़ गया और फिर विधायक के साथ छेड़छाड़ करने लगा. जिसके बाद नाराज विधायक ने उसे स्टेज पर ही करारा थप्पड़ जड़ दियाा. 


बताया जा रहा है कि भलुई में फैंसी क्रिकेट मैव का आयोजन किया गया था. मैच के उद्घाटन समारोह में विधायक को बुलाया गया था. इस दौरान मंच पर महुआ के विधायक मुकेश रोशन सहित कई लोग थे. तभी मैंने नोटिस किया कि मंच के नीचे से एक युवक काफी देर से मुझे देख कर अश्लील इशारे कर रहा है. मैंने नजरें हटा लीं, लेकिन कुछ देर बाद वह और गंदी हरकत करने लगा. 


 उसने हद पार करते हुए मंच पर आकर छेड़खानी की कोशिश की. दुत्कारने पर मंच से नीचे आकर खड़ा हो गया. तभी विधायक नीचे पहुंची और उसे थप्पड़ जड़ दिया. पूरा मामला 30 जनवरी का है. विधायक ने कहा कि वह एसपी से मिलकर मामले की शिकायत करेंगी.


विधायक प्रतिमा कुमारी ने कहा कि यह मामला महिलाओं के सम्मान और अस्मिता से जुड़ा. महिलाओं की अस्मिता को लेकर संदेश देने के लिए युवक को सरेआम थप्पड़ मारा. विधायक ने कहा कि घटना के बाद कुछ लोगों ने फोन कर कहा कि आपको विधायक इसलिए नहीं बनाया कि लोग आपसे थप्पड़ खाएं. यह सोंच लोगों की मानसिकता को दर्शाता है.  आरोपी को मंदबुद्धि बताकर मामले को छुपाने की कोशिश की गई, लेकिन वह युवक चार बच्चों का बाप है.