ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Home / news / महिला टीकाकरण में बिहार देश में पांचवे स्थान पर, किशोरों के वैक्सीनेशन में...

महिला टीकाकरण में बिहार देश में पांचवे स्थान पर, किशोरों के वैक्सीनेशन में दूसरे नंबर पर

31-Jan-2022 09:13 AM

PATNA : कोरोना वैक्सीनेशन में बिहार की महिलाओं ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. राज्य में महिलाओं ने टीकाकरण में पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है. उत्तर भारत में यह उपलब्धि हासिल करने वाला बिहार पहला राज्य बन गया है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बिहार में जनवरी के अंत तक 11,15,79,290 को कोविड रोधी टीके दिए गए हैं. इनमें 5,65,10,771 पुरुष और  5,42,21,776 महिलाओं ने  टीकाकरण कराया है. प्रदेश में करीब 51 प्रतिशत टीके महिलाओं को दिए गए हैं.


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बिहार से पहले देश के चार राज्यों ने सर्वाधिक तेजी से महिलाओं का टीकाकरण किया. इन राज्यों में पहले पायदान पर केरल है. जहां अब तक लगे टीके में 52.3 महिलाओं को लगे हैं. आंध्र प्रदेश में 52 प्रतिशत, पुडुचेरी में 51.7 प्रतिशत और तमिलनाडु में 51.3 प्रतिशत महिलाओं का टीकाकरण किया गया है. इसके बाद बिहार का स्थान है.


कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत 15 से 18 वर्ष के किशोरों के टीकाकरण में बिहार देश में दूसरे स्थान पर है. बिहार में अबतक 38 लाख 29 हजार 801 किशोरों को कोरोना टीका दिया गया है. देश में किशोरों के टीकाकरण में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है. उत्तर प्रदेश में अबतक 87 लाख 20 हजार 404 किशोरों को कोरोना टीका दिया जा चुका है. 


बिहार में कुल 83 लाख 46 हजार किशोरों को कोरोना टीका देने का लक्ष्य है. इस लक्ष्य के अनुपात में अबतक 45 फीसदी किशोरों को कोरोना टीका की खुराक दी गयी है. हालांकि, राज्य में 26 जनवरी तक मैट्रिक व इंटर के सभी छात्रों को कोरोना टीका का पहला डोज दिए जाने का लक्ष्य था. जिसे अबतक पूरा नहीं किया जा सका है. वहीं, 36 लाख, 39 हजार 329 टीका का डोज लगाकर मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर है.