ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar teacher leave : बिहार में शिक्षक छुट्टी में बड़ा बदलाव: अब इस तरह की छुट्टी में रविवार नहीं जोड़ा जाएगा; मंत्री ने कर दिया एलान Bihar News: बिहार में फैमिली प्लानिंग ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने NH किया जाम Earthquake : भूकंप के झटके से दहला भारत का यह शहर, तेज झटकों के बाद घरों-दफ्तरों से बाहर निकले लोग पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक क्षण: पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा, 9 नए जजों की नियुक्ति जल्द पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक क्षण: पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा, 9 नए जजों की नियुक्ति जल्द Government holiday : होली से पहले वेतन और बोनस का तोहफा, कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान;2, 3 और 4 मार्च को रहेगी छुट्टी BIHAR NEWS : ड्यूटी पर तैनात NSG कमांडो का निधन, गांव में शोक की लहर Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar Assembly : बिहार के इन इलाकों में बढ़ी मुस्लिम और ईसाईयों की संख्या; बिहार विधानसभा में गरमाई बहस, जानिए सरकार ने क्या दिया जवाब

महिला से छेड़खानी करना एक शख्स को पड़ गया महंगा, लोगों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल

 महिला से छेड़खानी करना एक शख्स को पड़ गया महंगा, लोगों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल

21-Jun-2021 06:10 PM

By Vikramjeet

HAJIPUR: महिला से छेड़खानी करना एक शख्स को उस वक्त महंगा पड़ गया। जब वह महिला के घर तक पहुंच गया और अपनी दबंगई दिखाने लगा तब मोहल्लेवालों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। घटना सदर थाना क्षेत्र के दामोदर नगर की है। इसके बावजूद आरोपी अपने साथियों को बुलाने की धमकी देने लगा तब स्थानीय लोगों ने क्रिकेट के बल्ले से उसकी जमकर धुनाई कर दी। तभी किसी ने पिटाई का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। 


पीड़िता ने इस संबंध में महिला थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी। दर्ज FIR में महिला ने आरोप लगाया की वह ब्यूटी पार्लर चलाती है और पिछले 2 वर्षों से आरोपी लगातार उसे परेशान कर रहा था। जब हद पार करते हुए वह महिला के घर तक पहुंच गया तब महिला ने इलाके के लोगों को इस बात की जानकारी दी। जब मुहल्लेवालों ने उस व्यक्ति को पकड़ा और समझाने बुझाने की कोशिश की तब उल्टे वह धमकी देने लगा। फिर क्या था उसके बाद लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी।


तभी इस दौरान किसी ने पिटाई का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता द्वारा महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद से आरोपी फरार हो गया। महिला थाने की एसएचओ पुष्पा कुमारी ने बताया कि छेड़खानी की शिकायत महिला ने थाने में दर्ज कराया है। जिसकी जांच की जा रही है। वही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।