ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा

महिला मरीज की मौत के बाद प्राइवेट क्लिनिक में तोड़फोड़-हंगामा, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

13-Jun-2022 08:10 PM

By Vikramjeet

VAISHALI: हाजीपुर के प्राइवेट क्लिनिक में इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद लोगों ने तोड़फोड़ किया और जमकर हंगामा मचाया। मौत का कारण लोग इलाज में लापरवाही बता रहे हैं। महिला बच्चेदानी का ऑपरेशन कराने के लिए एडमिट हुई थी। ऑपरेशन के कुछ ही घंटे बाद महिला की मौत हो गयी। 


घटना से गुस्साएं परिजनों और आक्रोशित लोगों ने नर्सिंग होम में जमकर तोड़फोड़ की। लोगों के गुस्से को देखते हुए सारे मेडिकल स्टॉफ नर्सिंग होम से भाग गये। इस दौरान वहां अफरा-तफरी की स्थिति देखने को मिली। बताया जाता है कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर इमादपुर की रहने वाली महिला का निजी क्लिनिक में यूटेरस का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी।


 जिसके बाद चिकित्सकों ने महिला को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया लेकिन महिला की मौत रास्ते में ही हो गयी। महिला की मौत के बाद परिजन शव लेकर क्लिनिक में दोबारा पहुंचे और शव को वहां रखकर जमकर तोड़फोड़ किया और हंगामा मचाया। बता दें कि इस क्लिनिक के गोरौल ब्रांच में भी एक सप्ताह पूर्व एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ था। 


घटना की जानकारी देते हुए मृतका के पति ने बताया कि वह पत्नी को यहां ऑपरेशन के लिए लाया था। ऑपरेशन के बाद यहां उसकी स्थिति काफी बिगड़ गयी। जब यहां के डॉक्टर से मरीज नहीं संभला तो दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया लेकिन दूसरे अस्पताल में जाने से पहले ही मरीज की मौत हो गयी। आक्रोशित लोग इस प्राइवेट क्लिनिक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई कर पाती है।