गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
07-Dec-2022 08:28 AM
LAKHISARAI: बिहार के लखीसराय से एक ऐसा मामला सामने आया है जो किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं है। यहां एक महिला की मौत के बाद उसके दो बेटे आपस में भीड़ गए। एक बेटा हिंदू है जबकि दूसरा मुस्लिम। दोनों अपने धर्म के रीती रिवाज के अनुसार अपनी अम्मी/मां का अंतिम संस्कार करना चाहते थे। मामला जिले के चानन प्रखंड व थाना क्षेत्र के जानकीडीह गांव का है। महिला का एक बेटा मोहम्मद मोफिल है, जबकि दूसरे का नाम बबलू झा है।
आइए आपको बता दें, पूरा मामला क्या है। दरअसल, मृतक महिला रायका खातून की शादी एक मुस्लिम से हुई थी लेकिन उसके पहले पति ने उसे छोड़ दिया था। उस पति से महिला के दो बेटे हुए थे। एक मोहम्मद मोफिल, दूसरा मोहम्मद सोनेलाल। बाद में एक ब्राह्मण राजेंद्र झा को रायका खातून से प्यार हो गया और उसने महिला से हिंदू रीती रिवाज से शादी कर ली। हालांकि, उन्होंने कभी महिला का न तो धर्म परिवर्तन कराया और न ही अपना धर्म उनके ऊपर थोपा। शादी के बाद दोनों को एक बेटा बबलू और एक बेटी तेतरी हुई।
राजेंद्र झा अपनी पत्नी रायका खातून को लेकर एक दूसरे गांव में चला गया और चारों बच्चों के साथ रहने लगा। स्थानीय लोग कोई विवाद न करें इसके लिए राजेंद्र झा ने अपनी पत्नी को हिंदू का नाम रेखा देवी दे दिया। हालांकि वे अपने धर्म को ही मानती थी और अपने पति के धर्म की भी इज्ज़त करती थी। लेकिन मंगलवार को उनकी मौत हो जाने के बाद मुस्लिम बेटा और हिंदू बेटा आपस में भीड़ गया। एक का कहना था कि अम्मी का अंतिम संस्कार मुस्लिम रीती रिवाज से हो जबकि एक कह रहा था कि मां का हिन्दू रीती रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाए।
बाद में सूचना पाकर एएसपी सैयद इमरान मसूद मौके पर पहुंचे और दोनों बेटों को समझाया-बुझाया। वहीं, अब इस कहानी की चर्चा जिलेभर में हो रही है। जो लोग राजेंद्र झा और रायका खातून उर्फ़ रेखा देवी की प्रेम कहानी नहीं जानते थे अब वे लोग भी इस लव स्टोरी को जान गए हैं।