श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में
27-Apr-2020 02:49 PM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR : शहर के लालबाग कॉलोनी में पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में पदस्थापित फिजियोथेरेपिस्ट डाक्टर प्रियंका प्रियदर्शिनी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वो अपने पिता के साथ तिलकामांझी थाना क्षेत्र के लालबाग कॉलोनी में किराये के मकान में रहती थीं। महिला चिकित्सक पूर्णिया के मैक्स सेवन हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपिस्ट के पद पर कार्यरत थीं और कुछ दिनों से पूर्णिया कार्य में नहीं जा रही थीं।
मृतका के पिता मुंगेर के कोड़ा बाजार दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक शाखा के प्रबंधक हैं। सुबह काफी देर बाद तक कमरे से बाहर बेटी के नहीं निकलने पर कमरे में डॉक्टर बेटी को पंखे से लटका पाया जिसके बाद घरवालों ने शव को नीचे उतारा और फिर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सदर डीएसपी राजवंश सिंह समेत तिलकामांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी। डॉक्टर के पिछले कुछ माह से डिप्रेशन में होने की बात कही जा रही है।
इस मामले को लेकर मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी राजवंश सिंह ने परिवार के सदस्यों के साथ-साथ मकान मालिक और अन्य लोगों से पूछताछ की और मामले की जांच में जुट गये हैं। सदर डीएसपी ने बताया कि महिला चिकित्सक अविवाहित थीं और अपने परिवार के साथ ही छह सालों से लालबाग कॉलोनी में रह रही थी। वो पिछले कई माह से डिप्रेशन में थी। उन्होंने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की तफ्तीश कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...