बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
05-Mar-2020 01:16 PM
PATNA : अंतराष्ट्रीय महिला दिवस और होली को देखते हुए इस बार रेलवे ने इस बार विशेष तैयारी की है. इस बार महिला दिवस 8 मार्च को गुलजारबाग रेलवे स्टेशन का संचालन महिला रेलकर्मी करेंगी. यह रेलवे के लिए खुशी का मौका होगा कि एक स्टेशन के संचालन का जिम्मा आधी आबादी के हाथों में होगा.
रेलवे के PRO राजेश कुमार ने बताया कि 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला के अवसर पर गुलजारबाग रेलवे स्टेशन का संचालन महिला रेलकर्मी करेंगी. स्टेशन मास्टर से लेकर टिकट बुकिंग क्लर्क तक का सारा काम महिला कर्मियों के ही जिम्मे होगा. वहीं अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रेलवे ने महिलाओं के कोच के विंडो को पीले रंग से रंगा है.
पूर्व मध्य रेलवे की 24 ट्रेनों में महिलाओं के कोटा को 6 से बढ़ा कर 12 कर दिया गया है. इसके अलावे राजधानी, शताब्दी, दुरंतो ट्रेन के थर्ड एसी कोच में महिलाओं के लिए 6 बर्थ का अलग से कोटा दिया गया है. पूर्व मध्य रेलवे में 3800 महिला रेलकर्मी हैं जो अलग-अलग पोस्ट पर कार्यरत है और कठिन से कठिन परिस्थिति में भी ये काम कर रहीं हैं. महिला दिवस के दिन इनके कामों को लोगों को बाताया जाएगा. पूर्व मध्य रेलवे में कुछ ख्याति प्राप्त खिलाड़ी भी काम कर रही हैं. जिमसें आशा लाता देवी भारतीय महिला फुटबॉल की टीम की कप्तान हैं.
वहीं होली में रेल यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए इस बार पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष तैयारी की है. राजेश कुमार ने होली स्पेशल ट्रेनों की जानकारी देते हुए कहा कि होली के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों की पूरी जानकारी IRCTC रेल कनेक्ट एप पर दी गयी है.