मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
14-Nov-2024 07:48 PM
By First Bihar
GAYA: गया पुलिस लाइन के बैरक में एक महिला कॉन्स्टेबल ने 11 नवम्बर को गले में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। महिला सिपाही ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इस बात का खुलासा पुलिस ने किया है। मृत महिला पुलिसकर्मी की पहचान विभा कुमारी को रूप में हुई थी।
बताया यह जा रहा था कि विभा पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान चल रही थी। लेकिन वो किस बात को लेकर परेशान थी इसका पता पुलिस ने लगा लिया है। दरअसल बीते सोमवार को पुलिस लाइन के बैरक में महिला सिपाही विभा की लाश फांसी के फंदे से लटका पाया गया था। पुलिस बैरक में महिला कॉन्स्टेबल की लाश मिलने से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।
मामला पुलिस से जुड़ा हुआ था इसलिए मामले की छानबीन के लिए एक टीम का गठन किया गया। घटना के तीन दिन बाद आज पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया है। दरअसल जीजा की करतूत से परेशान होकर विभा ने आत्महत्या की थी। 11 नवंबर को पुलिस केंद्र गया में महिला सिपाही द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले का खुलासा गया पुलिस ने किया है। इस मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया की मृतका को 11 नवम्बर की सुबह में फोन आया था।
कॉल होने वाले पति ने किया था। उसकी बातें सुनने के बाद विभा परेशान हो गयी और आत्महत्या कर ली। गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि मामले की जांच में यह पता चला कि मृतका के जीजा ने अपने किसी अन्य साथी के फोन से विभा के मंगेतर को फोन करके बताया गया था कि वो लखीसराय थाने से सब इंस्पेक्टर बोल रहा है। उसकी होने वाली पत्नी के साथ उसका पुराना रिश्ता है।
जब मंगेतर ने विभा से इस बारे में पूछा तो उसने फांसी लगा ली। जिसके बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस ने मंगेतर को जिस फोन नंबर से कॉल किया गया उसे पहले दबोचा गया। फिर एक-एक कर मृतका के जीजा और मंगेतर को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने फोन भी जब्त किया। इस मामले में कुल तीन लोगों को पकड़ा गया है जिनसे पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।