Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
10-Sep-2023 08:22 PM
By FIRST BIHAR
GAYA: ज्यादा लालच करके अक्सर हम कोई ऐसी मुसीबत मोल ले लेते हैं जो हमारे लिए हानिकारक ही होती है, इसलिए कहा भी गया है कि लालच बुरी बला है। किसी भी इंसान को कभी लालच नहीं करना चाहिए। इसी लालच के चक्कर में आज कई लोग सलाखों के पीछे पड़े हुए हैं और अपनी गलतियों पर अफसोस जता रहे है। पैसे की लालच में LIC की महिला एजेंट ने अपने साथ-साथ पति और ससुर को भी कागज पर मृत घोषित कर दिया।
एलआईसी की महिला एजेंट ने झूठे कागजात बनवाया और एलआईसी में दावा कर 32 लाख रूपये निकाल लिये। जबकि महिला और उसके पति-ससुर जीवित है इसके बावजूद उसने पैसे की लालच में यह काम किया और एलआईसी को बड़ा चूना लगाया। लेकिन 24 अगस्त 2023 को एलआईसी के शाखा प्रबंधक को अज्ञात ई-मेल आया जिसमें लिखा था कि ऑफिस में काम करने वाली महिला एजेंट ने गलत तरीके से धोखाधड़ी कर 32 लाख रूपये की निकासी कर ली है।
जबकि जिन व्यक्तियों को मृत बताया गया है वो सभी जीवित है। जिसके बाद शाखा प्रबंधक प्रदीप खरवाल की ओर से रामपुर थाने में केस दर्ज कराया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। अभी तक वजीरगंज निवासी एलआईसी एजेंट गुड़िया कुमारी गुप्ता की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस पूरे मामले में एलआईसी पर भी सवास उठ रहे हैं। बता दें कि गुड़िया ने एलआईसी में कुल 33 पॉलिसी करायी थी जिसमें 21 खुद उसके नाम से था जबकि 9 पॉलिसी अपने पति इंद्रसेन और 3 ससुर मुन्नीलाल के नाम पर करा रखा था।
पैसे के लालच में उसने अपने साथ-साथ पति और ससुर को मृत बता एलआईसी की रकम निकाल ली। इसके लिए उसने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तक बना लिया जबकि तीनों जीवित थे। जब इस बात की जानकारी एलआईसी के शाखा प्रबंधक को हुई तो वो भी दंग रह गये। आनन-फानन में उन्होंने महिला एलआईसी एजेंट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई और पुलिस से गिरफ्तारी की मांग की। फिलहाल पुलिस गुड़िया को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।