ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : रसोई गैस की किल्लत से हंगामा, गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का प्रदर्शन; पुलिस ने मोर्चा संभाला इस दिन होगा बिहार के नए राज्यपाल का शपथ ग्रहण, तैयारियां शुरू; सीएम नीतीश भी हो सकते हैं शामिल Bihar News : पटना वालों सावधान! 14 मार्च के बाद आपके घर की भी बत्ती हो सकती है गुल; जानिए क्या है वजह गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा

महेश्वर हजारी ने विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन, सीएम नीतीश भी रहे मौजूद

23-Mar-2021 11:03 AM

PATNA : जेडीयू विधायक और पूर्व मंत्री महेश्वर हजारी ने विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. उन्होंने विधानसभा सचिव के सामने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ जेडीयू के एमएलसी संजय गांधी भी मौजूद थे.

विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए अधिसूचना सोमवार की शाम विधानसभा सचिव ने जारी कर दी थी. आज नामांकन पत्र दाखिल करने का दिन है और समय सीमा खत्म होने के बाद निर्वाचन की घोषणा की जाएगी. इस बात की उम्मीद ना के बराबर है कि उपाध्यक्ष पद के लिए महेश्वर हजारी के खिलाफ कोई उम्मीदवार मैदान में आएगा. विपक्ष ने अब तक के विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार को लेकर कोई घोषणा नहीं की है.

 विधानसभा अध्यक्ष का पद पहले ही बीजेपी के पास है. विजय कुमार सिन्हा विधानसभा अध्यक्ष चुने जा चुके हैं और अब विधानसभा उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है.

समस्तीपुर कल्याणपुर विधानसभा सीट से महेश्वर हजारी विधायक हैं। निर्वाचन के बाद महेश्वर हजारी बिहार विधानसभा के 17 में उपाध्यक्ष बनेंगे। महेश्वर हजारी के पहले बीजेपी के अमरेंद्र प्रताप सिंह विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे हैं हालांकि वह साल 2010 से 2015 के बीच उपाध्यक्ष रहे। साल 2015 से 2020 के बीच कोई भी उपाध्यक्ष नहीं रहा। 

साल 2020 में नई विधानसभा का गठन होने के बाद अध्यक्ष की कुर्सी बीजेपी के पाले में गई थी। बीजेपी के विजय कुमार सिन्हा फिलहाल विधानसभा के अध्यक्ष हैं और अब जेडीयू ने उपाध्यक्ष की कुर्सी पर अपना उम्मीदवार देने का फैसला किया है। विधानसभा के सचिव राजकुमार सिंह ने उपाध्यक्ष चुनाव के लिए सोमवार की शाम अधिसूचना जारी की है। महेश्वर हजारी साल 2005 से लगातार निर्वाचित होते रहे हैं। फरवरी और नवंबर 2005 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी उसके बाद साल 2009 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर वह संसद पहुंचे थे। 2014 तक के संसद में रहने के बाद 2015 में वह वापस विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। 2020 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने जीत हासिल की। पिछली सरकार में वह मंत्री के पद पर भी रहे और अब उन्हें उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जा रही है। 

महेश्वर हजारी से पहले उपाध्यक्ष की कुर्सी पर रहे अमरेंद्र प्रताप सिंह 7 अगस्त 2012 से 14 नवंबर 2015 तक इस पद पर थे। बिहार विधानसभा के पहले उपाध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्धकी बने थे।