अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका
22-Apr-2023 08:30 PM
By First Bihar
PATNA: देशभर में ईद का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। लोग एक-दूसरे से गले मिल रहे हैं और ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। इसी क्रम में विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद महबूब अली कैसर के घर पहुंचे जहां मिलकर उन्हें ईद की बधाई दी।
विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि भारत में हर धर्म को मानने वाले हैं और यह अपने देश की खूबसूरती है कि सही धर्मों के लोग एक दूसरे का पर्व त्यौहार में खुशी पूर्वक शामिल होते हैं और एक दूसरे को बधाई देते हैं।
दरअसल मुकेश साहनी शनिवार को ईद के मौके पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद महाबूब अली कैसर के घर गए, जहां उन्होंने सांसद के साथ ईद की खुशियों को बांटा। इस मौके पर मुकेश साहनी ने कहा कि हम और हमारी पार्टी सर्वधर्म सद्भाव में विश्वास रखती है। हमारे देश का ढांचा धर्मनिरपेक्षता का है। जहां सभी धर्मों को बराबर इज्जत दी गई है।
उनका यह भी कहना था कि अल्पसंख्यक समाज के भी लोग बहुसंख्यक समाज के त्यौहार में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं और यही अपनी देश की खूबसूरती है। उनका यह भी कहना था कि पर्व त्योहार और निजी रिश्ते राजनीति से बढ़कर होते हैं। इसलिए हर बात को राजनीति से भी नहीं जोड़ा जाना चाहिए।
बता दें कि शनिवार को एक माह के रमजान के बाद पूरे देश के साथ प्रदेश में हर्ष और उल्लास के साथ ईद मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी एक दूसरे के यहां जाकर ईद की खुशियों को बांटा।
