RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
07-May-2020 07:49 AM
By Niraj Singh
SAHARSA : सहरसा-महाराष्ट्र के नंदुरवा स्टेशन से 1015 मदरसा के बच्चे और मौलवी को लेकर चली ट्रेन बुधवार की शाम को सहरसा पहुंची. इस दौरान एक संदिग्ध युवक के मिलने से हड़कंप मच गया. युवक की जांच की गई और जांच के लिए उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया.
बताया जाता है कि मदरसा में पढ़ने वाले लगभग 1015 बच्चे और मौलवी का जत्था को लेकर महाराष्ट्र के नंदुरवा स्टेशन से चली ट्रेन अपने निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से सहरसा रेलवे स्टेशन पहुंची. जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत फ़ूड पैकेट व पानी का बोतल देकर बस से स्टेडियम भेजा गया. औऱ वहां से सभी बच्चों को बस से उनके जिलों में भेज दिया गया.
ट्रेन पहुंचने के पूर्व रेलवे स्टेशन पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के अलावे कई आलाधिकारी मौजूद रहे. मौके पर मौजूद जिलाधिकारी कौशल कुमार ने इस बावत बताया कि महाराष्ट्र से कुल 1015 मदरसा बच्चों का जत्था आया है, जिसका यहां स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद फ़ूड पैकेट और पानी का बोतल देकर बसों से स्थानीय स्टेडियम लाया गया. सभी का नाम पता नोट करके के बाद सभी को अपने जिले में भेज दिया गया. ट्रेन में सहरसा के 208,सुपौल के 500 बच्चों अलावे मधेपुरा,खगड़िया व बेगूसराय के बच्चे थे. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान एक संदिग्ध मिला है जिसे सदर अस्पताल भेज दिया गया है. जहां उसकी विस्तृत जांच की जाएगी.