ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा

राजभवन में कोरोना संक्रमण, तकरीबन डेढ़ दर्जन स्टाफ पॉजिटिव पाए गए

12-Jul-2020 11:04 AM

DESK : बेकाबू हो चुके कोरोना वायरस ने राजभवन को भी अपनी चपेट में ले लिया है. राजभवन के तकरीबन डेढ़ दर्जन स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जी हां, महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की चपेट में राजभवन परिसर भी आ गया है और यह कोरोना का नया हॉटस्पॉट बन गया है.

देश में कोरोना के सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में सामने आए हैं. मुंबई में कोरोना वायरस ने कहर बरपा रखा है और अब महाराष्ट्र राजभवन में कोरोना वायरस की चपेट में 16 स्टाफ आ गए हैं. इसके साथ ही महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को आइसोलेशन में भेज दिया गया है. राजभवन में कोरोनावायरस के बाद हड़कंप की स्थिति है राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी मैं एहतियातन कुछ दिनों के लिए खुद को काम काज से दूर कर लिया है. अब तक महाराष्ट्र राजभवन में 100 लोगों का टेस्ट कराया गया है इनमें से 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार विशेष सतर्कता बरत रही है लेकिन बावजूद इसके राजभवन तक के संक्रमण पहुंच गया. बताया जा रहा है कि राजभवन में सबसे पहला केस एक जूनियर इंजीनियर के पॉजिटिव पाए जाने के बाद सामने आया था. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर बाद में संक्रमण का दायरा जानने के लिए राजभवन में लगभग 100 लोगों का टेस्ट सैंपल लिया गया.