बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
24-Nov-2019 09:38 AM
MUMBAI : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है महाराष्ट्र से जहां सियासी ड्रामेबाजी के बीच एनसीपी के विधायक के लापता होने की खबर सामने आई है. विधायक का कुछ आता-पता नहीं चल पा रहा है. विधायक के बेटे ने नासिक के पंचवटी पुलिस स्टेशन में पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है.
महाराष्ट्र के कलवण विधानसभा क्षेत्र से विधायक नितिन पवार लापता हो गए हैं. नितिन पवार एनसीपी पार्टी के विधायक हैं. जिनके लापता होने पर उनके बेटे ने नासिक के पंचवटी पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई है. बताया जा रहा है कि विधायक नितिन पवार 23 को सुबह 6 बजकर 30 मिनट के लिए मुंबई रवाना हुए थे लेकिन घर नहीं लौटे. नितिन पावर के साथ-साथ 3 अन्य विधायकों का फोन अब भी संपर्क से बाहर बताया जा रहा है.
बता दें कि शनिवार की देर शाम एनसीपी प्रमुख शरद पवार के साथ मीटिंग के बाद सभी विधायकों को बस से पवई के होटल रेनासेंस के लिए रवाना कर दिया गया था. दरअसल सभी दल हॉर्स ट्रेडिंग के डर से अपने-अपने विधायकों को बचाने की कवायद में जुटे हैं. महाराष्ट्र में चल रहे इस नाटकीय घटनाक्रम में पार्टी ने अजीत पवार पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की. उन्हें विधायक दल के नेता पद से हटा दिया है. एनसीपी ने उनके स्थान पर प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील को विधायक दल का नया नेता चुना है.