Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
27-Apr-2024 09:30 AM
By First Bihar
SITAMADHI : लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में सीतामढ़ी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान 20 मई को होना है। इसको लेकर शुक्रवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी। ऐसे में पहले दिन एनडीए कैंडिडेट सह विप सभापति देवेशचंद्र ठाकुर ने चार सेट में नामांकन का आवेदन कलेक्ट्रेट में डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा। इसके बाद अब इनके नामांकन पत्र से जो जानकारी निकल कर सामने आई है उसके मुताबिक विधान परिषद के सभापति करोड़ों के मालिक हैं।
दरअसल, देवेशचंद्र ठाकुर के मुंबई के कोलावा के बैंक ऑफ बड़ौदा व एचडीएफसी, सीतामढ़ी के केनरा बैंक व एचडीएफसी, विधानमंडल पटना के एसबीआई व कांटी के केनरा बैंक में खाता है। जिसमें लाखों रुपये जमा है। वहीं उनकी पत्नी के भी मुंबई के कोलाबा के बैंक ऑफ बड़ौदा व एचडीएफ में खाता है। जिसमें भी लाखों रुपये जमा है। देवेशचंद्र ठाकुर ने एसबीआई लाइफ व एलआईसी में भी करोड़ों रुपये की पॉलिसी खरीदी है। वहीं उनकी पत्नी के पास एलआईसी में लाखों रुपये की पॉलिसी है।
इसके आलावा सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी सह विप सभापति देवेशचंद्र ठाकुर करीब 12.19 करोड़ रुपये के संपत्ति के मालिक है। वहीं उनकी पत्नी रीता ठाकुर करीब 78.92 लाख रुपये की मालकिन है। वहीं देवेशचंद्र ठाकुर के पास पांच लाख 34 हजार रुपये नगद और पत्नी के पास 25 हजार रुपये नगद है। उक्त जानकारी देवेशचंद्र ठाकुर ने अपने नामांकन पत्र के साथ दिए शपथ पत्र में दी है।
उन्होंने बताया है कि उनपर कोई देनदारी नहीं है। एमएलसी व विप सभापति के साथ वे सामाजिक सेवा करते हैं। एक प्राइवेट फार्म में डायरेक्टर है। उनकी आय का स्त्रत्तेत एमएलसी व बिहार विधानसभा के सभापति के रूप में मिलने वाले वेतन व भत्ते के साथ खेती से होने वाले आय व प्राइवेट फार्म से मिलने वाली सैलरी से है। उनपर मुंबई के तिलक नगर में 2019 में एक केस दर्ज हुआ था जो महानगर मजिस्ट्रेट के कोर्टमें पेंडिंग है। उनकी वार्षिक आय में उतार-चढ़ाव है।
उधर, शपथ पत्र में आईटीआर के विवरण के अनुसार 2018-19 में उनकी वार्षिक आय 47.50 लाख के करीब थी। 2019- 20 में 26 लाख, 2020-21 में 23.69, 2021-22 में 17.10 व 2022-23 में 30.32 लाख के करीब है। उनकी पत्नी के भी वार्षिक आय 2018-19 से लगातार कमी आ रही है। देवेशचंद्र ठाकुर ने मार्च 2024 में स्कॉर्पियो एन व फॉर्च्यूनर खरीदी है। वे बोलेरो, क्रेटा व होंडा बीआरवी के भी मालिक है। उनके पास हीरे की अंगूठी, सोने व चांदी के आभूषण हैं। उनकी स्कूलिंग मिलिट्री स्कूल नासिक व ग्रेजुएशन व एलएलबी की पढ़ाई पुणे विश्वविद्यालय से की है।