Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान
16-Jul-2021 06:38 PM
PATNA : देश में कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हल्ला बोल का ऐलान कर चुके हैं. दो दिन पहले ही तेजस्वी यादव ने कहा था कि 18 और 19 जुलाई को राज्य भर में महंगाई के खिलाफ आरजेडी प्रदर्शन करेगी. 18 जुलाई को सभी प्रखंड मुख्यालयों और 19 जुलाई को सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया जाना है. अब पार्टी ने इसके लिए कमर कस ली है.
महंगाई के खिलाफ प्रखंड और जिला स्तर पर होने वाले प्रदर्शन के लिए आरजेडी ने अब जिला प्रभारियों की तैनाती की है. आरजेडी की तरफ से प्रमण्डलवार जिला प्रभारियों की तैनाती की गई है. पार्टी के तमाम बड़े नेताओं को इसके लिए जिम्मेदारी दी गई है. प्रधान महासचिव आलोक मेहता ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर प्रभारियों की सूची जारी की है.
आरजेडी के जिन नेताओं को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है. उसके मुताबिक वृषण पटेल भोजपु, बक्सर, रोहतास और कैमूर जिले के प्रभारी बनाए गए हैं. उदय नारायण चौधरी को राजधानी पटना के अलावे पटना महानगर, नालंदा, बिहार शरीफ और बाढ़ की जिम्मेदारी दी गई है. एमएलसी रामबली चंद्रवंशी को जहानाबाद, अरवल और नवादा जिले की जिम्मेदारी दी गई है. मुजफ्फर हुसैन राही को गया, गया महानगर और औरंगाबाद की जिम्मेदारी दी गई है.
सुबोध राय को पश्चिम चंपारण पूर्वी चंपारण बगहा जिले की जिम्मेदारी दी गई है. पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम को वैशाली, मुजफ्फरपुर, मुजफ्फरपुर महानगर, सीतामढ़ी और शिवहर जिले की जिम्मेदारी दी गई है. अनिल सहनी को मुंगेर, मुंगेर महानगर, खगड़िया और बेगूसराय की जिम्मेदारी दी गई है. विश्व मोहन कुमार मंडल को पूर्णिया, पूर्णिया महानगर और अररिया की जिम्मेदारी दी गई है.
राजेश मांझी को सारण, गोपालगंज और सिवान की जिम्मेदारी दी गई है. हाजी अब्दुस सुभान को कटिहार और किशनगंज की जिम्मेदारी दी गई है. तारकेश्वर ठाकुर को भागलपुर, भागलपुर महानगर, बांका और नवगछिया की जिम्मेदारी दी गई है. जबकि शोभा कुशवाहा को लखीसराय, शेखपुरा और जमुई जिले का प्रभारी बनाया गया है.