ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन

Home / news / महामारी के बीच 2 राहत भरी खबरें, बीते 24 घंटे में 3 लाख...

महामारी के बीच 2 राहत भरी खबरें, बीते 24 घंटे में 3 लाख से ज्यादा मरीजों ने कोरोना को हराया, नए संक्रमितों की संख्या में भी कमी

02-May-2021 10:20 AM

DESK : कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने पूरे देश में कोहराम मचा रखा है. इस बीच लोगों के लिए दो थोड़ी राहत भरी खबरें है. पहली ये कि शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को कम संक्रमितों की पहचान की गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 3 लाख 92 हजार 459 मरीजों की पहचान हुई जबकि शुक्रवार को देश में रिकॉर्ड 4 लाख 2 हजार 14 लोग संक्रमित पाए गए थे. 


दूसरी राहत भरी खबर यह है कि शनिवार का दिन रिकवरी के मामले में काफी अच्छा रहा. पहली बार एक दिन के अंदर 3 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए. इस दौरान रिकवर होने वालों की संख्या 3 लाख 8 हजार 522 रही. अब तक दुनिया के किसी देश में एक साथ इतने मरीज रिकवर नहीं हुए हैं. इससे पहले शुक्रवार 2.99 लाख लोग ठीक हुए थे. 


वहीं मौत के आंकड़े के बारे में बात की जाए तो 24 घंटे में दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें भारत में हुई हैं. यहां 3,684 मरीजों ने दम तोड़ दिया. ब्राजील में मरने वालों की संख्या 2,278 रही. तीसरे नंबर पर अमेरिका रहा. यहां शनिवार को 661 लोगों ने जान गंवाई.